फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   women reached in public hearing and demands for the licence of liquor in collector office in shivpuri madhya pradesh

मध्य प्रदेश: शिवपुरी में जनसुनवाई में पहुंची दिव्यांग महिला बोली-  परिवार की आर्थिक हालत खराब मुझे शराब उतारने का लाइसेंस दो

Tue, 30 Nov 2021 10:30 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 30 Nov 2021 10:30 PM IST
सार

जब विमला से यह जानने का प्रयास किया गया कि वह सिर्फ शराब उतारकर ही परिवार क्यों पालना चाहती है? वह कोई और काम धंधा क्यों नहीं करती ? इसपर उसका कहना था कि वह और कुछ नहीं कर सकती।

विज्ञापन
women reached in public hearing and demands for the licence of liquor in collector office in shivpuri madhya pradesh
दिव्यांग महिला विमला जाटव ने बताया कि परिवार की आर्थिक हालत कमजोर है। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शिवपुरी जिले के खेराई गांव निवासी एक दिव्यांग महिला विमला जाटव ने मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचकर शराब उतारने का लाइसेंस अधिकारियों से मांगा है। कलेक्टर कार्यालय में पहुंचकर महिला ने एक आवेदन देकर यह मांग की। दिव्यांग महिला विमला जाटव ने कहा कि वह पैरों से दिव्यांग है, उसका पति विष्णु जाटव बहुत बीमार है। घर में दोनों के अलावा कोई नहीं है। ऐसे में उसे कच्ची शराब उतारने का लाइसेन्स दिया जाए, ताकि वह शराब उतारकर उसे बेच सके और अपने पति का पालन पोषण कर सके। सीएम ने आदिवासियों को शराब बनाने का लाइसेन्स देने की बात कही है, मैं भी उसी आधार पर लाइसेन्स मांग रही हूं।
विज्ञापन


परिवार के पालने के लिए दिया जाए लाइसेंस
दिव्यांग महिला विमला जाटव ने बताया कि उसके परिवार में खाने कमाने वाला कोई नहीं है। परिवार की आर्थिक हालत कमजोर है। जब विमला से यह जानने का प्रयास किया गया कि वह सिर्फ शराब उतारकर ही परिवार क्यों पालना चाहती है? वह कोई और काम धंधा क्यों नहीं करती ? इसपर उसका कहना था कि वह और कुछ नहीं कर सकती।
विज्ञापन


गांव के अन्य लोग भी बेच रहे हैं शराब
महिला ने बताया कि उसके गांव के अन्य लोग भी शराब बेचने का काम कर रहे हैं। महिला ने कहा कि वह लाइसेंस लेकर शराब उतारने का काम करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed