फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   West Bengal panchayat election BJP poll candidate from Nadia said TMC workers ransacked our house

पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP उम्मीदवार ने TMC कार्यकर्ताओं पर लगाया शारीरिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप

Tue, 01 May 2018 03:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादिया Updated Tue, 01 May 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
West Bengal panchayat election BJP poll candidate from Nadia said TMC workers ransacked our house
west bengal panchayat
पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव हिंसक होता जा रहा है। नादिया से बीजेपी उम्मीदवार ने त्रिणमूल कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं पर शारीरिक उत्पीड़न और लूट का आरोप लगाया है। उम्मीदवार ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने उसकी भाभी के साथ छेड़छाड़ की है बल्कि घर में लूट पाट भी मचाई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टीएमसी कार्यकर्ता उन्हे नामांकन वापस लेने की धमकी भी दे रहे थे। बीजेपी उम्मीदवार ने आरोप लगाया है कि वह अपने साथ घर में रखे गहने और कैश भी ले गए हैं। नादिया पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।  लूटखसोट में घायल पीड़िता को अस्पताल में भरती करा दिया गया है।  बता दें कि मंगलवार से पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव शुरू हो गए हैं। पहले चरण का आज मतदान चल रहा है। अगला मतदान 3 मई और 5 मई को होगा, जबकि 8 मई को नतीजों की घोषणा होगी। 
विज्ञापन

 



बता दें कि विपक्षी पार्टियों ने पश्चिम बंगाल सरकार पर चुनाव में भारी हेराफेरी का आरोप लगाते आ रहे है और उन्होंने कहा है कि पूरा चुनाव एक नाटक है और दिखावा है। विपक्षी पार्टियों का आरोप है कि त्रिणमूल किसी दूसरी पार्टी के उम्मीदवार को चुनावी मैदन में उतरने नहीं दे रही है।

बता दें कि बंगाल में पिछले कई दिनों से बंगाल में हिंसा जारी है। बीजेपी और त्रिणमूल कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं बीच लगातार झड़प हो रही है इसमें कई विपक्षी पार्टी के  प्रत्याशियों की मौत हो गई है। बांकुरा के रानीबांध में टीएम कार्यकर्ताओं के हमले में एक बीजेपी कार्यकर्ता की मौत हो गई थी।बीजेपी कार्यकर्ता अजीत मुर्मु को बांकुरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed