फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Upendra Kushwaha calls Karnataka BJP minister KS Eshwarappa Anti National for tricolor remark news in Hindi

बयानबाजी: कर्नाटक के मंत्री की तिरंगे पर टिप्पणी से गुस्साए कुशवाहा, देशद्रोही बताते हुए की कार्रवाई की मांग

Fri, 11 Feb 2022 06:05 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 11 Feb 2022 06:05 PM IST
सार

कुशवाहा ने एक ट्वीट में कर्नाटक के मंत्री की तिरंगे पर टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए एक ट्वीट में उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस ट्वीट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को भी टैग किया है।

विज्ञापन
Upendra Kushwaha calls Karnataka BJP minister KS Eshwarappa Anti National for tricolor remark news in Hindi
उपेंद्र कुशवाहा - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रमुख राजनीतिक सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा पहले ही सम्राट अशोक के कथित अपमान को लेकर भाजपा पर भड़के हुए हैं। शुक्रवार को कुशवाहा ने कर्नाटक की भाजपा सरकार में एक मंत्री पर हमला बोलते हुए विवादित बयान दे डाला। 

विज्ञापन

जदयू (जनता दल यूनाइटेड) के संसदीय बोर्ड के प्रमुख कुशवाहा ने कर्नाटक सरकार में मंत्री केएस ईश्वरप्पा को निशाने पर लिया। ईश्वरप्पा ने बीते दिनों कहा था कि भविष्य में तिरंगे का स्थान भगवा ध्वज ले सकता है। इसके लिए उन्होंने भाजपा नेता को देशद्रोही कह डाला है।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री कुशवाहा ने कहा, 'पहले सम्राट अशोक का अपमान किया गया। अब तिरंगे के खिलाफ एक अभियान चलता प्रतीत हो रहा है। भारत इसे कैसे सह सकता है?' कुशवाहा ने मंत्री को देशद्रोही करार देते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक के मंत्री ने दिया था ये बयान
कर्नाटक के ग्रामीण विकास मंत्री ईश्वरप्पा ने बुधवार को कहा था कि भविष्य में कभी, 100 या 200 या 500 साल बाद भगवा ध्वज राष्ट्रीय ध्वज बन सकता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि अभी तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज है और सभी लोगों को इसका सम्मान करना चाहिए।

इससे पहले कुशवाहा ने साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता नाट्य लेखर दया प्रकाश सिन्हा के खिलाफ अशोक की तुलना मुगल शासक औरंगजेब से करने के लिए कार्रवाई की मांग उठाई थी। सिन्हा ने एक साक्षात्कार में कहा था कि अशोक काफी हद तक औरंगजेब की तरह थे।

कुशवाहा ने पिछले साल अपनी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का विलय नीतीश कुमार की जदयू में कर लिया था। नीतीश कुमार भाजपा के सहयोग के साथ सत्ता में हैं।

अपना कार्यकाल पूरा करेगी नीतीश सरकार: शाहनवाज 
बिहार सरकार में मंत्री और भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन और बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा है कि बिहार में सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में शुक्रवार को उन्होंने कहा कि बिना किसी किंतु, परंतु के बिहार सरकार पूरे पांच साल चलेगी। उद्योग मंत्री के रूप में शाहनवाज हुसैन ने अपना रिपोर्ट कार्ड भी पेश किया। हुसैन ने सरकार में शामिल अपनी पार्टी के सभी मंत्रियों की तारीफ की। साथ ही वह यह कहना नहीं भूले कि सरकार की तरफ से भी उन्हें पूरा सहयोग मिल रहा है। 

पिछले कुछ समय से भाजपा और जेडी (यू) में टकराव जैसी स्थिति बनी हुई थी। जाति जनगणना, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने और एक साहित्यकार के सम्राट अशोक के बारे की गई टिप्पणियों को लेकर दोनों ओर से बयानबाजी की जा रही थी। कुछ दिन पहले ही भाजपा नेता छेदी पासवान ने कहा था कि सत्ता के लिए नीतीश कुमार दाऊद इब्राहिम से भी हाथ मिला सकते हैं। इसके बाद जेडी (यू) ने आक्रामक ढंग से इस पर प्रतिक्रिया की थी। पत्रकार वार्ता में शाहनवाज हुसैन ने कहा कि एक भाजपा कार्यकर्ता के नाते जो भी चुनौती उन्हें दी गई, उन्होंने सबको बखूबी निभाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed