फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   UP Congress chief Raj Babbar says Congress-Samajwadi Party Alliance over

टूटी 'यूपी के लड़कों' की दोस्ती, अलग चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

Mon, 01 May 2017 11:59 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Mon, 01 May 2017 11:59 AM IST
विज्ञापन
UP Congress chief Raj Babbar says Congress-Samajwadi Party Alliance over
राज बब्बर

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का नारा 'यूपी को ये साथ पसंद है' अब गुजरे जमाने की बात हो जाएगी। यूपी विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन के पूरी तरह से फेल होने के बाद कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर चुनावी मुद्दों पर पहली बार बोले। राज बब्बर ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी अब अकेले ही चुनाव लड़ेगी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गठबंधन की बात खत्म, अब एक-दूसरे को धूल चटाने की तैयारी में सपा-बसपा
विज्ञापन


राज बब्बर ने कहा हमने ये फैसला किया है कि आगामी नगर निगम चुनाव में हम बिना किसी पार्टी से गठबंधन किए ही चुनाव लड़ेंगे और ये बात समाजवादी पार्टी के साथ भी लागू होती है। उन्होंने कहा कि यूपी विधानसभा चुनावों की हार के बाद पार्टी के अधिकारियों ने एक महीने में कई बार बैठकें की। इसके बाद ही हम इस फैसले पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बब्बर ने कहा कि कोई भी फैसला लेने से पहले पार्टी नेतृत्व के लिए ये जरूरी है कि वह गठबंधन पर विचार कर लें। इसके लिए जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं, चुनाव विजेताओं और उन लोगों के साथ बैठक करना बाकी है जिन्हें पिछले चुनावों में 1 लाख से अधिक वोट मिले। 


बब्बर ने कहा कि पार्टी के अधिकारियों को आगामी चुनावों पर ध्यान केंद्रित करने और प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए कहा गया है।

ये भी पढ़ें-  मुश्किल वक्त में कांग्रेस ने भी छोड़ा अखिलेश का साथ, अकेले लड़ेगी चुनाव

गौरतलब है कि विधानसभा चुनावों में हार के बाद अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि इस हार से सपा-कांग्रेस गठबंधन को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। हमारा गठबंधन बना रहेगा।

आपको बता दें कि सपा-कांग्रेस गठबंधन ने विधानसभा चुनावों में केवल 54 सीट ही जीत पाई थी। जबकि 105 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस ने अकेले सिर्फ 7 सीटें जीती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed