{"_id":"5905990e4f1c1bd73a4410c6","slug":"ramgopal-says-about-shivpal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामगोपाल बोले, अब तो खुद अखिलेश भी अध्यक्ष पद नहीं छोड़ सकते, हिम्मत है तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगोपाल बोले, अब तो खुद अखिलेश भी अध्यक्ष पद नहीं छोड़ सकते, हिम्मत है तो...
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 01 May 2017 09:00 AM IST
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रतिद्वंद्वी चाचा शिवपाल सिंह यादव पर हमला बोलते हुए कहा उन्हें पार्टी संविधान की जानकारी तो है नहीं और फिजूल के बयान दे रहे हैं...
विज्ञापन
इटावा में रामगोपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
इटावा में सपा के सदस्यता ग्रहण समारोह के दौरान पत्रकारों से बातचीत में रामगोपाल ने कहा शिवपाल ने पार्टी का संविधान नहीं पड़ा है, पार्टी की जनरल बॉडी ने अखिलेश यादव को अध्यक्ष बनाया है। अब अखिलेश चाहे तो वह खुद किसी को अध्यक्ष नहीं बना सकते।
शिवपाल सिंह के अभी तक पार्टी के सदस्य न बनने को लेकर सवाल उठाते हुए कहा जो लोग खुद अभी पार्टी के सदस्य नहीं बने हैं वह लोग अध्यक्ष पद की बात कर रहे है। इस तरह वे नेता जी को गुमराह कर के पार्टी को कमज़ोर करने का काम कर रहे हैं। ऐसे ही उन्होंने चुनाव के दौरान किया था।

रामगोपाल यादव प्रैस कॉन्फ्रेंस के दौरान
आगे रामगोपाल बोले चुनाव आयोग अखिलेश नहीं गए थे बल्कि नेता जी गए थे। अखिलेश ने तो पार्टी को बचाने का काम किया है। इसलिए शिवपाल यादव बेकार की बातें करना छोड़े और चाहे तो पार्टी में सदस्यता ग्रहण करके काम करे और नए सदस्य बनाएं।
दो दिन पहले एक शादी समारोह में जौनपुर के रुहट्टा में पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने कहा था कि विधानसभा चुनाव से पूर्व अखिलेश यादव ने कहा था कि उन्हें सिर्फ तीन माह का समय चाहिए।
मेरी उनसे गुजारिश है कि सपा के बिखरे परिवार को बचाने के लिए वह राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दें और परिवार को जोड़ने व सपा को मजबूत करने की पहल खुद करें। जब उनसे पूछा गया कि अगर अखिलेश इस्तीफा नहीं देते तो आप क्या करेंगे। इसका जवाब अलग अंदाज में देते हुए उन्होंने कहा कि तब आप खुद देख लेना क्या करूंगा।