फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Rivas collector says if someone came to EVM fire on him and her

मध्यप्रदेश: कलेक्टर बोलीं, ईवीएम के पास कोई आए तो चला दो गोली

Mon, 03 Dec 2018 11:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Mon, 03 Dec 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
Rivas collector says if someone came to EVM fire on him and her
ईवीएम
ईवीएम की सुरक्षा को लेकर रीवा कलेक्टर प्रीति मैथिल नायक का एक संदेश वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अपने गार्ड से कहती दिख रही हैं कि ईवीएम के पास कोई आए तो गोली मार दो। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता, लेकिन सूत्रों के अनुसार, कलेक्टर मैडम, रीवा से कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा से कह रही हैं कि अभी उन्हें 25 साल नौकरी करनी है, प्रमुख सचिव और मुख्य सचिव बनना है। एक चुनाव के लिए वह सब कुछ दांव पर क्यों लगाएंगी।
विज्ञापन




कलेक्टर प्रीति मैथिल नायक ने कहा कि ये चुनाव मेरे लिए मामूली है, इस फिजूल के चक्कर में 25 साल की साख खराब नहीं कर सकती हूं। वीडियो में वह कुछ लोगों के साथ नजर आ रही हैं और कहती सुनाई दे रही हैं कि मुझे आगे प्रिंसिपल सेक्रेटरी और चीफ सेक्रेटरी बनना है। यह चुनाव मेरे लिए कुछ मायने नहीं रखता है। 
विज्ञापन


रीवा में कांग्रेस प्रत्याशी ने स्ट्रांग रूम में ईवीएम की सुरक्षा पर आपत्ति दर्ज कराई है इसी को लेकर कलेक्टर प्रीति कांग्रेस प्रत्याशी के साथ चर्चा के दौरान ये बातें कहती सुनाई दे रही हैं।  इसी बीच कलेक्टर प्रीति परिसर का निरीक्षण भी करती दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि लंबे समय से चुनावों के बाद ईवीएम मशीन में होने वाली घपलेबाजी को लेकर विवाद चल रहा है। वहीं मध्यप्रदेश में मशीन के स्ट्रांग रूम में देरी से पहुंचने से लेकर टीवी और बिजली गायब होने को लेकर कांग्रेस बार बार विरोध कर रही है। 

मध्य प्रदेश के एक निजी होटल में ईवीएम मशीन और सागर जिले में  बिना नंबर की स्कूल बस से स्ट्रांग रूम में ईवीएम पहुंचाए जाने का वीडियो जारी करते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा जनादेश को पलटने की कोशिश में लगी हुई है। शुक्रवार को ही भोपाल में लगभग एक घंटे के लिए बिजली नहीं होने के कारण स्ट्रांग रूम का सीसीटीवी और एलईडी डिस्प्ले काम नहीं कर पाया जिसका भारी विरोध किया गया। 


स्ट्रांग रूम में लापरवाही को लेकर सागर के नायब तहसीलदार राजेश मेहरा को निलंबित कर दिया गया है। वहीं कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कहा है कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की आशंका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कड़ी नजर बनाए रखने की गुजारिश भी की है जिसके बाद से ही कांग्रेस के कार्यकर्ता भारी संख्या में जगह जगह स्ट्रांग रूम के बाहर पहरा दे रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed