{"_id":"5d33f5548ebc3e6ca72d51fe","slug":"raid-together-in-all-jails-of-bihar-after-getting-input-from-ib-offensive-goods-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार की सभी जेलों में एक साथ छापेमारी, चाकू और चार्जर समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार की सभी जेलों में एक साथ छापेमारी, चाकू और चार्जर समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Sun, 21 Jul 2019 10:47 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 21 Jul 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
bihar central jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में जेल तोड़ने की खबर के चलते पूरे प्रदेश की सभी जेलों में छापेमारी की गई। इस छापेमारी में पुलिस को चाकू, मोबाइल के चार्जर और बैट्री समेत कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं। ये छापेमारी बिहार की कई जेलों में रविवार को एक साथ की गई।
विज्ञापन
राज्य मुख्यालय के निर्देश पर मुंगेर, जमुई, आरा, जहानाबाद, सीवान, आरा समेत अन्य जेलों में छापेमारी शुरू की गई। बता दें कि आइबी की ओर से इनपुट मिला था कि बेऊर में जेल ब्रेक कांड हो सकता है। इसके बाद पटना में प्रशासन ने बेऊर जेल की सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन
बेऊर में जहानाबाद जेल ब्रेक कांड का मुख्य आरोपी अजय कानू भी बंद है। इस इनपुट के बाद फैसला लिया गया कि बिहार की तमाम जेलों में छापेमारी की जाएगी। सूत्रों के अनुसार पता चला कि जेलों में की जा रही छापेमारी में पुलिस ने कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं।
विज्ञापन
आरा से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह आरा जेल में छापेमारी हुई। डीएम व एसपी के नेतृत्व में तीन घंटे तक वार्डों में चली तलाशी में चार चार्जर, एक बैट्री, गांजे की पुड़िया, तीन चाकू और तंबाकू आदि आपत्तिजनक सामान जब्त किए गए हैं।
उधर सीवान मंडल कारा में छापेमारी की गई है। छापेमारी में पुलिस जवान के साथ महिला पुलिस बल को भी भी लगाया गया है, ताकि महिला कैदी वार्ड के भी चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा सके।