फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police constable celebrated birthday by cutting beer bottle shaped cake in Indore

पुलिस आरक्षक ने जन्मदिन पर काटा बीयर की बोतल के आकार का केक, लाइन हाजिर

Thu, 12 Nov 2020 08:10 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, इंदौर
पीटीआई, इंदौर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 12 Nov 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
Police constable celebrated birthday by cutting beer bottle shaped cake in Indore
मध्यप्रदेश पुलिस (सांकेतिक) - फोटो : फाइल

इंदौर में पुलिस के एक आरक्षक को बीयर की बोतल के आकार वाला केक छुरे जैसे हथियार से काटकर अपने जन्मदिन का जश्न मनाना महंगा पड़ गया है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आरक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

विज्ञापन


वीडियो में सादे कपड़े पहना पुलिस आरक्षक अपने जन्मदिन पर बीयर की बोतल के आकार वाला केक छुरे जैसे हथियार से काटता दिखाई दे रहा है। इस दौरान उसके उत्साहित दोस्त ढोल की थाप पर नाचते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन



इंदौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्रशांत चौबे ने शहर के द्वारकापुरी क्षेत्र में हाल ही में सामने आए इस विवादास्पद घटनाक्रम की बृहस्पतिवार को पुष्टि की। उन्होंने बताया कि उक्त आरक्षक इंदौर के पड़ोसी देवास जिले में पदस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी प्रशांत चौबे ने इस संबंध में कहा, केक काटे जाने के दौरान पुलिस आरक्षक का बर्ताव उसके पद के लिहाज से अशोभनीय था। यह आरक्षक पड़ोसी देवास जिले में पदस्थ है। हमने उसके बर्ताव के बारे में देवास पुलिस को रिपोर्ट भेजी है

इस बीच, देवास के पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह ने बताया कि विवादास्पद घटनाक्रम से जुड़े पुलिस आरक्षक की पहचान यातायात महकमे में पदस्थ सचिन के रूप में हुई है, जिसे लाइन हाजिर कर दिया गया है। 


हालांकि, इंदौर का रहने वाला आरक्षक इस घटना के दौरान अवकाश पर था। शिवदयाल सिंह ने बताया, इस मामले में इंदौर पुलिस की रिपोर्ट हमें फिलहाल नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट मिलने पर उचित कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed