फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Over 8,000 fish die in Ranchi dam, probe ordered

Jharkhand: रांची के बांध में 8000 से अधिक मछलियां मृत पाईं गईं; मंत्री ने दिए जांच के आदेश, जानें पूरा मामला

Sun, 17 Sep 2023 12:37 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sun, 17 Sep 2023 12:37 PM IST
सार

Jharkhand: कृषि मंत्री बादल ने विभाग के सचिव को रविवार को मछलियों की मौत के मामले की जांच करने और जल्द से जल्द एक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। चौधरी ने कहा कि वह और उनकी टीम दिन में बांध का दौरा करेंगे और यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि मछलियों की मौत कैसे हुई। 

विज्ञापन
Over 8,000 fish die in Ranchi dam, probe ordered
गेतलसूद डैम - फोटो : Social Media

विस्तार

रांची के एक डैम में 8,000 से अधिक मछलियां मृत पाई गईं, जिसके बाद मत्स्य विभाग ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। जिला मत्स्य अधिकारी अरूप कुमार चौधरी ने मीडिया को बताया कि गेतलसूद डैम में मछली पालन के लिए लगाए गए चार पिंजरों में 500 ग्राम से एक किलोग्राम तक की मछलियां मृत पाई गईं। राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने शनिवार शाम को घटना की जांच के आदेश दिए।

विज्ञापन


कृषि मंत्री बादल ने विभाग के सचिव को रविवार को मामले की जांच करने और जल्द से जल्द एक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। चौधरी ने कहा कि वह और उनकी टीम दिन में बांध का दौरा करेंगे और यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि मछलियों की मौत कैसे हुई। 
विज्ञापन


चौधरी ने कहा, "मछली की मौत के कई कारण हो सकते हैं जैसे ऑक्सीजन की कमी, बीमारियां या प्रदूषण। हमें संदेह है कि ऑक्सीजन की कमी या बीमारी इन मछलियों की मौत का कारण हो सकती है। हालांकि, सही कारण का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकता है।" उन्होंने कहा कि आदर्श रूप से, मछली के अस्तित्व के लिए पानी में ऑक्सीजन का स्तर पांच मिलीग्राम प्रति लीटर या उससे अधिक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर यह तीन मिलीग्राम प्रति लीटर से नीचे चला जाता है, तो मछलियां मर जाती हैं। चौधरी ने कहा कि घटना स्थल से सटे महेशपुर इलाके में करीब 300 मछलियों के पिंजरे हैं और वहां करीब डेढ़ टन मछली पाली जा रही है लेकिन वे सभी सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed