{"_id":"5c4c5f7bbdec22128b558bb0","slug":"mukherjee-is-wrong-to-link-bharat-ratna-with-party-politics-bjp-general-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न की घोषणा को दलीय राजनीति से जोड़ना गलत : भाजपा महासचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न की घोषणा को दलीय राजनीति से जोड़ना गलत : भाजपा महासचिव
Sat, 26 Jan 2019 06:56 PM IST
Avdhesh Kumar
भाषा,नई दिल्ली
भाषा,नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sat, 26 Jan 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को "भारत रत्न" से सम्मानित किये जाने के नरेंद्र मोदी सरकार के फैसले को दलीय राजनीति से जोड़कर देखे जाने की भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को निंदा की।
विज्ञापन
विजयवर्गीय ने यहां संवाददाताओं से कहा, "मैं एक टीवी चैनल पर कल चर्चा सुन रहा था कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को मजबूत करने के लिये प्रणब दा को भारत रत्न से नवाजे जाने का फैसला किया गया है। तब मुझे लग रहा था कि इस तरह की चर्चा कर रहे लोग प्रणब दा का सीधे अपमान कर रहे हैं।" पश्चिम बंगाल के प्रभारी भाजपा महासचिव ने कहा, "प्रणब दा को भारत रत्न से नवाजे जाने का फैसला इस सम्मान की निष्पक्षता का सबसे बड़ा प्रमाण है।
विज्ञापन
इस सम्मान के लिये उनके नाम के चयन को दलीय राजनीति से जोड़कर अनर्गल टीका-टिप्पणी किया जाना सरासर गलत है। मैं ऐसी टिप्पणियों की निंदा करता हूं।" विजयवर्गीय ने कहा, "प्रणब दा वह व्यक्तित्व हैं जो किसी भी पद के मोहताज नहीं हैं। वह जिस भी कुर्सी पर बैठे, उन्होंने उस कुर्सी का सम्मान बढ़ाया।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मुखर्जी की कीमत पहचानी और उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे जाने का निर्णय किया। विजयवर्गीय ने जोर देकर कहा कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार ने किसी भी व्यक्ति को उपकृत करने के लिये राष्ट्रीय सम्मान नहीं बांटे हैं। उन्होंने कहा, "मोदी सरकार के कार्यकाल में राष्ट्रीय सम्मान उन्हीं लोगों को दिये गये हैं, जो इनके योग्य थे।"