{"_id":"619b1505f3372b120f107d71","slug":"madhya-pradesh-s-burhanpur-resident-anand-prakash-chouksey-gifted-a-house-like-replica-of-agra-s-taj-mahal-to-his-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पति ने पत्नी को तोहफे में दिया ताजमहल जैसा घर, बनाने में लग गए तीन साल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पति ने पत्नी को तोहफे में दिया ताजमहल जैसा घर, बनाने में लग गए तीन साल
Mon, 22 Nov 2021 09:26 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 22 Nov 2021 09:26 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर के रहने वाले आनंद प्रकाश चौकसे ने अपनी पत्नी को ताजमहल की हूबहू नकल वाला घर तोहफे में दिया है, इस आलीशन को राजस्थान, मुंबई, बंगाल, सूरत के कलाकारों ने सजाया है।
विज्ञापन
MP: ताजमहल जैसा घर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बेपनाह मोहब्बत की नई परिभाषा लिखने वाला सिर्फ मुगल बादशाह शाहजहां नहीं था, दुनिया में ऐसे बहुत से लोग ऐसे हैं, जो हर दिन अपनी मोहब्बत को इंतहा तक ले जाते हैं। ऐसा ही ताजा वाकया मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को ताजमहल जैसा दिखने वाला घर ही तोहफे में दे दिया, इसे बनाने और सजाने में पूरे तीन साल का वक्त लग गया। जानकारी के मुताबिक, इस घर में चार बेडरूम, एक किचन, लाइब्रेरी, मेडिटेशन रूम तक है। इस आलीशान घर का क्षेत्रफल मीनार के साथ 90x90 बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पत्नी को तोहफे में दिया हूबहू ताज
हूबहू ताजमहल जैसा दिखने वाला यह घर मध्यप्रदेश के शिक्षाविद आनंद प्रकाश चौकसे ने बनवाया है, उन्होंने बताया कि पहले ताजमहल को ताप्ती नदी के किनारे बनाया जाता था, लेकिन बाद में उसे आगरा में बनाया गया। उन्होंने बताया कि वह जब भी ताजमहल को देखते थे, उन्हें मलाल होता था कि यह मध्यप्रदेश में क्यों नहीं हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी मोहब्बत, अपनी पत्नी मंजूषा चौकसे को तोहफे में ताजमहल जैसा घर ही दे दिया। घर बनाने वाले इंजीनियर प्रवीण चौकसे बताते हैं कि इस कठिन काम को पूरा करने में तीन साल का समय लग गया।
विज्ञापन
क्या खासियत है आलीशान घर की
ताजमहल जैसे दिखने वाले इस घर का क्षेत्रफल 90x90 है। इंजीनियर प्रवीण चौकसे के मुताबिक, इस घर की ऊंचाई 29 फीट रखी गई है। इसमें ताजमहज जैसे मीनार की हूबहू नकल बनाई गई है। इसके अलावा घर का फर्श राजस्थान के मकराना से बनाया गया है। घर के अंदर की नक्काशी बंगाल और इंदौर के कारीगरों ने की है तो फर्नीचर सूरत और मुंबई के कलाकारों ने बनाया है। घर में एक बड़ा हॉल, दो बेडरूम नीचे तो दो ही बेडरूम ऊपर हैं।
विज्ञापन
