फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha Chunav 2019: Tej pratap says I am the second Lalu Yadav of Bihar

जहानाबाद में बोले तेजप्रताप, हम ही हैं बिहार के दूसरे लालू प्रसाद यादव

Fri, 03 May 2019 01:02 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 03 May 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Tej pratap says I am the second Lalu Yadav of Bihar
तेज प्रताप यादव - फोटो : ANI

बिहार के जहानाबाद में लोकसभा चुनाव के लिए लालू-राबड़ी मोर्चा के उम्मीदवार चंद्रप्रकाश के लिए प्रचार करने पहुंचे लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप ने खुद को 'बिहार का दूसरा लालू' बताया है।  

विज्ञापन


जनसभा को संबोधित करते हुए तेज प्रताप ने कहा कि आप लोगों के कहने पर ही मैंने चंद्र प्रकाश जी को यहां से प्रत्याशी बनाया है। जहानाबाद से राजद के प्रत्याशी सुरेंद्र यादव पर निशाना साधते हुए तेजप्रताप ने कहा कि सुरेंद्र यादव तो तिलकुट चुराते हैं, वो क्या जहानाबाद का विकास करेंगे। जहानाबाद का विकास करने के लिए मैंने युवा और शिक्षित प्रत्याशी को खड़ा किया है। हम ही बिहार के दूसरे लालू हैं।
विज्ञापन


तेज ने कहा कि राजद ने यहां ऐसे नेता को उम्मीदवार बनाया है जो लगातार चुनाव हारते रहे हैं। एनडीए पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि लगातार समाज में नफरत फैलाने की कोशिश की जा रही है। सामाजिक समरसता को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जब हम दोनों भाई राज्य सरकार में मंत्री थे, तो बिहार का विकास तेजी से हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "अब बिहार का विकास पूरी तरह से ठप हो गया है। लालू जी के आदर्शों पर चलते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का मेरा प्रयास जारी रहेगा। गरीबों को सहारा देने वाले हमारे पिता को झूठे मुकदमे में जेल भेजा गया है। मैं लालूजी का खून हूं। लालू जी के नहीं रहने से गठबंधन उतना मजबूत नहीं है। लालू जी तो एक दिन में 10 से 12  चुनावी सभाएं करते थे। लेकिन बहुत से लोग दो चार सभा करके ही लरूआ (थक) जाते हैं। तेज प्रताप जहानाबाद में लगातार चुनावी सभा कर अपने प्रत्याशी चंद्र प्रकाश यादव के लिए प्रचार-प्रसार में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed