फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   JDU will not gain anything from Chandrika Rai joining their party: RJD Leader Tej Pratap Yadav 

ससुर चंद्रिका राय पर बिफरे तेज प्रताप, कहा- उनकी कोई हैसियत ही नहीं

Fri, 21 Aug 2020 04:57 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 21 Aug 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
JDU will not gain anything from Chandrika Rai joining their party: RJD Leader Tej Pratap Yadav 
तेज प्रताप यादव - फोटो : ANI

अपने ससुर चंद्रिका राय के जदयू में शामिल होने पर बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रसाद यादव ने कहा कि, चंद्रिका राय के पार्टी जॉइन करने से जदयू का कोई फायदा नहीं होगा। सच तो यह है कि जदयू के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं और चार-पांच दिन में उनके राजद में शामिल होने की खबर देंगे। पटना में पत्रकारों से बातचीत में तेज प्रताप यादव ने ये भी कहा कि उनकी (चंद्रिका राय) कोई हैसियत ही नहीं है। जनता उनको नहीं लालू जी को चाहती है। उनका जदयू में जाने से कोई फायदा नहीं है।

विज्ञापन

 


गुरुवार को जदयू में शामिल हुए थे चंद्रिका राय
बिहार में विधानसभा चुनाव 2020 से पहले गुरुवार को पटना में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तीन विधायक चंद्रिका राय, जयवर्धन यादव और फराज फातमी जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हुए थे। बता दें कि चंद्रिका राय राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के समधी और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव के ससुर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


जदयू में शामिल होते ही चंद्रिका राय ने तेज प्रताप पर बोला था हमला
जदयू में शामिल होते ही चंद्रिका राय ने अपने दामाद तेज प्रताप पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान तेज प्रताप ने उनके खिलाफ काम किया था, पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार किया था। लेकिन पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए आरजेडी ने कार्रवाई नहीं की। 


चंद्रिका राय ने कहा कि आरजेडी अब गरीबों की पार्टी नहीं रही। राज्यसभा में कैसे-कैसे लोगों को तरजीह दी गई और किस तरह से पुराने कार्यकर्ताओं को किनारे लगा दिया, वह सभी के सामने है। वहीं, चंद्रिका राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति पूरी आस्था व्यक्त की। राय ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने बिहार को पूरी तरह बदल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed