फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jan Ashirwad Yatra: Jyotiraditya Scindias taunt - Congress is concerned about the welfare of only one family

जनआशीर्वाद यात्रा: ज्योतिरादित्य सिंधिया का तंज-कांग्रेस को सिर्फ एक परिवार के कल्याण की चिंता

Tue, 17 Aug 2021 10:32 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, इंदौर/देवास 
पीटीआई, इंदौर/देवास  Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 17 Aug 2021 10:32 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों मध्यप्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा पर हैं। मंगलवार को उन्होंने देवास में एक सभा में कांग्रेस पर निशाना साधा। 
 

विज्ञापन
Jan Ashirwad Yatra: Jyotiraditya Scindias taunt - Congress is concerned about the welfare of only one family
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर करारा तंज किया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल 'केवल एक परिवार' के कल्याण और प्रगति के लिए चिंतित है।

विज्ञापन


सिंधिया भाजपा की 'जन आशीर्वाद यात्रा' शुरू करने के बाद देवास में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम विकास के बारे में जानते हैं। हम गरीबों के कल्याण के लिए काम करते हैं। दूसरी ओर कांग्रेस केवल एक परिवार के उत्थान में लगी हुई है। सिंधिया ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में यही अंतर है।
विज्ञापन


विपक्ष ने लोकतंत्र का गला घोंटा
सिंधिया ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने मानसून सत्र के दौरान महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा के लिए संसद को काम नहीं करने देकर लोकतांत्रिक व्यवस्था का गला घोंट दिया। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष को लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके अन्याय के आगे झुक जाएंगे, तो देश की जनता और भाजपा उन्हें करारा जवाब देगी। लोग कांग्रेस को राज्यसभा में उसके व्यवहार के लिए कभी माफ नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह 70 साल में क्यों नहीं हुआ
पत्रकारों से चर्चा में सिंधिया ने कहा कि ओबीसी आरक्षण संशोधन विधेयक 2021 को हाल ही में संसद में पारित किया गया है। इसके माध्यम से राज्यों को पिछड़ी जातियों की पहचान करने का अधिकार फिर से मिल गया है। सिंधिया ने सवाल किया कि यह काम पिछले 70 सालों में क्यों नहीं हुआ?

बता दें, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पिछले साल कांग्रेस छोड़ दी थी। वे हाल ही में मोदी मंत्रिमंडल के कैबिनेट विस्तार में नागरिक उड्डयन मंत्री बनाए गए हैं। तीन दिवसीय जन आशीर्वाद यात्रा शुरू करने के लिए वे मंगलवार सुबह विमान से इंदौर पहुंचे। 


एक हजार वाहनों का काफिला
एक स्थानीय भाजपा नेता ने कहा कि उन्होंने देवास में शिप्रा नदी के तट पर पूजा करने के बाद औपचारिक रूप से यात्रा शुरू की। उनके साथ करीब 1,000 वाहनों का काफिला था। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद सिंधिया मालवा-निमाड़ के क्षेत्रों में इस यात्रा के माध्यम से पहली बार पहुंच रहे हैं। इंदौर में पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि वह पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के विमानन उद्योग को आगे ले जाने के हरसंभव प्रयास करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed