फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   If health permits Lalu may take part in INDIA bloc mega rally in Ranchi says RJD leader

INDIA Bloc: अगर सब कुछ ठीक रहा तो...,रांची में विपक्ष की महारैली में शामिल होने को लेकर लालू पर बड़ा अपडेट

Sun, 07 Apr 2024 07:48 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 07 Apr 2024 07:48 PM IST
सार

अगर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का स्वास्थ्य ठीक रहा तो वे रांची में होने वाली इंडिया ब्लॉक की महारैली में शामिल हो सकते हैं। यह महारैली 21 अप्रैल को होगी। 

विज्ञापन
If health permits Lalu may take part in INDIA bloc mega rally in Ranchi says RJD leader
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में 21 अप्रैल को इंडिया ब्लॉक की महारैली की तैयारियां चल रही हैं। इस बीच इस रैली में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के शामिल होने को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। झारखंड में राजद के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि अगर लालू प्रसाद यादव की तबीयत ठीक रही, तो वे इस महारैली में हिस्सा लेंगे। झारखंड में पार्टी के महासचिव कैलाश यादव ने विपक्षी गठबंधन की बैठक के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि लालू के बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी रांची के प्रभात तारा मैदान में होने वाली 'उलगुलान (क्रांति) महारैली' में शामिल हो सकते हैं। 

विज्ञापन


हेमंत सोरेन के आवास में इंडिया ब्लॉक बैठक
इंडिया ब्लॉक के सहयोगियों झामुमो, कांग्रेस, राजद और सीपीआई(एमएल) ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर इस महारैली की रणनीति को लेकर चर्चा की। बैठक के बाद झामुमो महासचिव विनोद पांडे ने कहा कि हेमंत सोरेन के साथ हुए अन्याय को उजागर करने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हम उलगुलान महारैली का आयोजन कर रहे हैं। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री को 31 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


बैठक में मौजूद थे ये लोग
बैठक में मौजूद राजद महासचिव कैलाश यादव ने कहा कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का स्वास्थ्य अनुमति देगा तो वे भी इस महा रैली भाग ले सकते हैं। बैठक में हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, राजद नेता सत्यानंद भोक्ता, सीपीआई (एमएल) विधायक विनोद सिंह और जेएमएम महासचिव विनोद पांडे मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा पर साधा निशाना
झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने बताया कि बैठक में इंडिया ब्लॉक के सहयोगी दलों ने महारैली को लेकर रणनीति पर चर्चा की। इससे पहले 17 मार्च को मुंबई और 31 मार्च दिल्ली में मेगा रैलियों का आयोजन किया था। मीर ने यह भी बताया कि सीटों के बंटवारे की घोषणा एक या दो दिन में कर दी जाएगी। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए लोगों का ध्यान असल मुद्दों से भटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा हर बार चुनाव में गैरजरूरी मुद्दों को लाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed