{"_id":"6257526fbb3a991f457deb44","slug":"five-killed-as-jeep-falls-into-gorge-in-rajasthan-and-cm-ashok-gehlot-has-expressed-condolences","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: राजस्थान में खाई में गिरी जीप, पांच की मौत, सीएम गहलोत ने जताया दुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: राजस्थान में खाई में गिरी जीप, पांच की मौत, सीएम गहलोत ने जताया दुख
Thu, 14 Apr 2022 04:15 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 14 Apr 2022 04:15 AM IST
सार
सीएम गहलोत ने ट्वीट किया कि उदयपुर में उदयपुर-झाडोल मार्ग पर दुर्घटना में 5 लोगों की मौत बहुत दुखद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान के उदयपुर में एक बड़ा हादसा हो गय। यहां बुधवार को एक ओवरलोड जीप के खाई में गिर जाने से तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। हादसा नाई थाना क्षेत्र के नंदेश्वर महादेव मंदिर के पास हुआ
विज्ञापन
उदयपुर के पुलिस अधीक्षक मनोज चौधरी ने कहा कि दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। वहीं इस हादसे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
सीएम गहलोत ने ट्वीट किया कि उदयपुर में उदयपुर-झाडोल मार्ग पर दुर्घटना में 5 लोगों की मौत बहुत दुखद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करे और दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करे। दुर्घटना में घायलों शीघ्र ठीक होने की कामना करता हूँ।
विज्ञापन