{"_id":"579cac594f1c1bab0b21e05a","slug":"dalit-woman-forced-to-drink-urine-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: दलित महिला को डायन बता जबरदस्ती पिलाई गई पेशाब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: दलित महिला को डायन बता जबरदस्ती पिलाई गई पेशाब
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिहार
Updated Sat, 30 Jul 2016 07:04 PM IST
विज्ञापन
दलित महिला
बिहार के दरभंगा में एक दलित महिला को डायन बताकर चार लोगों ने उससे मारपीट की और उसे पेशाब पीने के लिए मजबूर किया। इस घटना क्रम के बाद महिला को गांव से बाहर निकाल दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि दरभंगा जिले के एक गांव में कुछ बच्चों की तबियत खराब होने के बाद गांव के ही कुछ लोगों ने दलित महिला पर टोना टोटका करने का आरोप लगाते हुए पहले तो कथित तौर पर उसे मारा पीटा बाद में उसे पेशाब पीने के लिए मजबूर भी किया।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।