{"_id":"59970d8e4f1c1b7e7e8b46ce","slug":"youth-killed-due-to-ball-in-head-while-playing-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट खेलते वक्त सिर पर लगी गेंद, जमीन पर गिरा और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट खेलते वक्त सिर पर लगी गेंद, जमीन पर गिरा और फिर...
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
Updated Fri, 18 Aug 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
मृतक की फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेलमेट और दूसरे सुरक्षा उपाय अपनाए बिना क्रिकेट का खेल जानलेवा भी हो सकता है। दो दिन पहले पाकिस्तान के एक युवा खिलाड़ी जुबेर अहमद की मौत सिर में गेंद लगने से हो गई थी। इसी फेहरिस्त में संभल के सरायतरीन का 22 वर्षीय युवक मलिक शामिल हो गया।
दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहे मलिक के सिर पर गेंद लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से खिलाड़ी सन्न रह गए और परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल इस मामले में पुलिस को किसी तरह की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन के मोहल्ला कच्छावायन निवासी महमूद का पुत्र मलिक (22) जींस की सिलाई का काम करता था। शुक्रवार को मलिक अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। बल्लेबाजी करते समय मलिक के सिर में अचानक गेंद लग गई।
विज्ञापन
इससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। इससे बाद मलिक नहीं उठ सका। प्रत्यक्षदर्शी खिलाड़ियों के मुताबिक उसकी मौत हो चुकी थी। कुछ साथी खिलाड़ियों ने यह भी बताया कि वह कैच आउट हो गया था। कैच आउट होने के बाद वह बैठ गया। जिसके बाद वह उठ नहीं सका।
थानाध्यक्ष का कहना है कि उन्हें इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। उल्लेखनीय है कि आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिलिप ह्यूज की भी 2014 में सिर पर गेंद लगने से मौत हो गई है।