फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Youth killed due to ball in head while playing cricket

क्रिकेट खेलते वक्त सिर पर लगी गेंद, जमीन पर गिरा और फिर...

Fri, 18 Aug 2017 09:25 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान Updated Fri, 18 Aug 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
Youth killed due to ball in head while playing cricket
मृतक की फोटो
हेलमेट और दूसरे सुरक्षा उपाय अपनाए बिना क्रिकेट का खेल जानलेवा भी हो सकता है। दो दिन पहले पाकिस्तान के एक युवा खिलाड़ी जुबेर अहमद की मौत सिर में गेंद लगने से हो गई थी। इसी फेहरिस्त में संभल के सरायतरीन का 22 वर्षीय युवक मलिक शामिल हो गया। 
विज्ञापन


दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहे मलिक के सिर पर गेंद लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से खिलाड़ी सन्न रह गए और परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल इस मामले में पुलिस को किसी तरह की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।  
विज्ञापन


हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन के मोहल्ला कच्छावायन निवासी महमूद का पुत्र मलिक (22) जींस की सिलाई का काम करता था। शुक्रवार को मलिक अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। बल्लेबाजी करते समय मलिक के सिर में अचानक गेंद लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। इससे बाद मलिक नहीं उठ सका। प्रत्यक्षदर्शी खिलाड़ियों के मुताबिक उसकी मौत हो चुकी थी। कुछ साथी खिलाड़ियों ने यह भी बताया कि वह कैच आउट हो गया था। कैच आउट होने के बाद वह बैठ गया। जिसके बाद वह उठ नहीं सका। 


थानाध्यक्ष का कहना है कि उन्हें इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। उल्लेखनीय है कि आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिलिप ह्यूज की भी 2014 में सिर पर गेंद लगने से मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed