{"_id":"598303644f1c1b65028b465a","slug":"youngest-killed-a-shopkeepers-for-an-ice-cream-4-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक आइसक्रीम के लिए 'कातिल' बने 4 युवक, दुकानदार की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक आइसक्रीम के लिए 'कातिल' बने 4 युवक, दुकानदार की हत्या
amarujala.com-presented by: आनंद
Updated Thu, 03 Aug 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
आइसक्रीम के लिए चार युवक कातिल बनने पर मजबूर हो गए। घटना मुंबई के साकी नाका इलाके की है।
यहां तीन भाइयों मुजाहिद सुल्तान (23), मोबीन और जाहिद और इनके दोस्त शोएब सिद्दीकी ने मिलकर 40 साल के आइसक्रीम विक्रेता को पीट-पीटकर मार दिया। अंग्रेजी वेबसाइट मुंबई मिड डे की खबरों के अनुसार तीनों भाई बुधवार करीब शाम 8.20 मिनट पर अधेरी स्थिति साईनाथ डेरी पर आइसक्रीम खाने पहुंचे। डेरी दुकानदार से आइसक्रीम मांगने पर दुकानदार ने आइसक्रीम देने से मना कर दिया और उनसे पिछले बकाया 125 रुपये पहले देने के लिए कहा और उसके बाद आइसक्रीम देने की बात कही। इस पर दुकानदार और आरोपियों की बहस होने लगी।
थोड़ी देर बाद आरोपी भाईयों और उनके दोस्त शोएब सिद्दीकी ने डेरी दुकानदार शेख को बुरी तरह लकड़ी के बैट से पीटने लगे। वहीं आसपास आते-जाते लोगों में एक व्यक्ति ने झगड़े के खत्म करने की कोशिश की तो बेखौफ आरोपी उसको भी पीटने लगे। घटना के बाद बुरी तरह घायल शेख को राजावाडी अस्पताल ले जाये गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया।
फिलहाल घटना के एक घंटे बाद ही पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साकिनाका पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अविनाश धर्माधिकारी ने बताया कि ये चारों आरोपियों 125 रूपए के लिए दुकान के बाहर दंगा भी कर रहे थे। साथ ही भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या करने, हत्या की साजिश करे और दंगों करने के लिए धारा 147 तहत मामला दर्ज कर लिया है।