फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   धूमधाम से निकाली संकीर्तन यात्रा

धूमधाम से निकाली संकीर्तन यात्रा

Sun, 30 Jul 2017 11:40 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
धूमधाम से निकाली संकीर्तन यात्रा
गोस्वामी तुलसीदास

विज्ञापन
सोरों। संत तुलसीदास की 507वीं जयंती रविवार को विश्व हिंदू परिषद तुलसी मेला समिति द्वारा समारोहपूर्वक मनाई गई। विहिप कार्यकर्ताओं द्वारा हरि पदी की परिक्रमा करते हुए संकीर्तन यात्रा निकाली गई। तुलसी प्रतिमा का पूजन कर अभिषेक किया गया।


आचार्य दिलीप शास्त्री, नरेश बरबारिया, दुर्गेश स्रोती, आलोक तिवारी आदि ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर तुलसी जी की प्रतिमा का अभिषेक कर पूजन कराया। केंद्रीय मंत्री जुगल किशोर, विधायक देवेंद्र राजपूत, दिव्यानंद योगी, ब्रज प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप कुमार, क्षेत्र प्रमुख राजेंद्र फोगाड़, प्रदेश कार्यालय प्रमुख मानसिंह ने प्रतिका पूजन कर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


तुलसी स्मारक गंगा मैया के जयकारों और संत तुलसी अमर रहें के उद्घोषों से गूंज उठा। एसटीडीएम इंटर कालेज और एसजीएम जू. हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने कस्बे में प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी तुलसी स्मारक पहुंची, जहां घोष वादन के साथ बच्चों ने तुलसी प्रतिमा का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पर्यटक आवास गृह में बने सभागार में सुंदर कांड के संगीतमय पाठ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। हरिपदी में आयोजित तैराकी प्रतियोगिता और दौड़ प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बच्चों और युवाओं ने प्रतिभाग किया। तुलसी मानस परिवार की ओर से डा. प्रभाकर , डा. राधाकृष्ण दीक्षित, डा. सुरेंद्र अग्रवाल, विकास माहेश्वरी, सांत्वना पाराशर ने तुलसी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कृष्णकांत वशिष्ठ, देवेंद्र दुबे प्रधानाचार्य, आदित्य प्रकाश अधिशाषी अधिकारी, हेमेंद्र शास्त्री, श्रीभगवान उपाध्याय, रामेश्वर दयाल महेरे, श्रीकांत तिवारी, शिवांशु दुबे, रविंद्र ब्रह्मचारी, मनोज चौहान, सुधीर यादव, अखिलेश तिवारी, संजय बडगैंयां, कन्हैयालाल त्रिवेदी, कैलाश चंद्र कटारे, प्रदीप गिरि, पवन उपाध्याय मौजूद रहे।

मेले का बच्चों ने उठाया लुत्फ
सोरों। मानस मंदिर मार्ग पर रविवार शाम भव्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में बच्चों ने झूले, मिनी अप्पूघर में मनोरंजन किया। वहीं लोगों ने मिट्टी, प्लास्टिक के खिलौने खरीदें। इस दौरान फास्ट फूड, आइसक्रीम के स्टालों पर खानपान का भी आनंद लिया गया।



पाठ्य पुस्तकों से सोरों हटाने पर आपत्ति जताई
सोरों। बेसिक शिक्षा विभाग की जूनियर हाईस्कूल की हिंदी की सरकारी किताबों से तुलसी जन्म भूमि सोरों हटाने पर आपत्ति जताई गई। तुलसी मानस के प्रबंध संपादक पंकज ने बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन विधायक देवेंद्र राजपूत को सौंपकर शीघ्र पुस्तकों में सोरों को तुलसी जन्मभूमि के रूप में उल्लेखित करने की मांग की है। मांग करने वालों में रामेश्वरदयाल महेरे, श्रीकांत तिवारी, शिव वैंदेल, शेलेंद्र महेरे, सोनू दुबे प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed