फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   women suspect husband of having extra marital affair, cuts his private part

अवैध संबंधों के शक में पत्नी ने पति का किया बुरा हाल, अस्पताल में भर्ती

Tue, 22 Jan 2019 03:44 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 22 Jan 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
women suspect husband of having extra marital affair, cuts his private part
प्रतीकात्मक तस्वीर

ओडिशा के भुवनेश्वर में एर महिला ने अवैध संबंधों के शक में अपने पति के प्राइवेट पार्ट (गुप्तांग) को काट दिया। शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना भुवनेश्वर से 524 किलोमीटर दूर स्थित नबरंगपुर जिले के गांव में रविवार को घटित हुई। महिला ने पति के प्राइवेट पार्ट को उस समय काटा जब वह रात में सो रहा था।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'महिला को अपने पति पर अवैध संबंधों का शक था। जिसकी वजह से उसने धारदार हथियार से उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया।' शख्स जब दर्द से चीखने लगा तो पड़ोसी उसकी आवाज सुनकर वहां पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर गए। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित तमिलनाडु में काम करता है और तीन महीने पहले ही घर आया था।
विज्ञापन


ओडिशा में इससे पहले भी इसी तरह की घटना घट चुकी है। क्योंझर जिले में हुई घटना में एक महिला ने अपने सोते हुए ब्वॉयफ्रेंड के प्राइवेट पार्ट को काट दिया था। युवक के साथ महिला के विवाहेत्तर संबंध थे। आरोपी महिला ने पुलिस को बताया था उसने तीखी बहस के बाद घटना को अंजाम दिया था। पीड़ित चेन्नई की एक निजी कंपनी में करता था और वह काफी समय से महिला के साथ रिश्ते में था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित जब भी चेन्नई से क्योंझर आता तो महिला के घर जरूर जाता था। वारदात वाले दिन भी वह महिला के घर गया था। जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसी बीच पीड़ित ने कोई ऐसी बात कह दी जिससे महिला भड़क गई और उसने धारदार हथियार से उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed