ब्लू फिल्म की सीडी बेचते हुए महिला को पड़ोसी से हुआ प्यार,कराई पति की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में झूंसी(इलाहाबाद) में हवेलिया की शिवगंगा कॉलोनी में रविवार रात घर के भीतर प्रापर्टी डीलर विजय पांडेय की हत्या में पुलिस ने पत्नी आरती समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। पत्नी का प्रेमी घटना के बाद गायब है।
पकड़ा गया युवक फरार प्रेमी का दोस्त है। पुलिस का कहना है कि पत्नी ने ही विजय के सिर पर मूसल से कई वार किए। प्रेमी के साथ मिलकर उसका गला भी तार से कसा। फिर तीनों ने मिलकर लाश चादर में लपेटकर छत से फेंक दी थी।
पुलिस ने कत्ल में इस्तेमाल मूसल और तार भी बरामद कर लिया है। कत्ल की आरोपी पत्नी और युवक को जेल भेज दिया गया है।
लेकिन जिस वजह से महिला को पड़ोस में रहे युवक से प्यार हुआ वह काफी अजीब और दिलचश्प है।
ब्लू सीडी से बढ़ती गई उनमें अतरंगता
मिंटर के बारे में पुलिस ने बताया कि वह पहले पानीपत में काम करता था। अब यहीं रहता है। उसकी पत्नी का शादी के दो साल बाद बीमारी से निधन हो गया था। तब वह विजयशंकर भी परिवार सहित आवास विकास कॉलोनी में मिंटर के पड़ोस में रहता था।
विजय ने तब वीडियो सीडी की दुकान खोल रखी थी। मिंटर अक्सर ब्लू फिल्म की सीडी लेने आता था। कई बार आरती ने उसे सीडी निकालकर दी। इस तरह से उन दोनों के बीच अतरंगता बढ़ती गई थी। पकड़़े गए चंदन ने बताया कि वह पल्लेदारी करता है।
रविवार रात अपने एक दोस्त को पानीपत के लिए जंक्शन पर ट्रेन में बैठाने गया था। वहां से लौटा तभी मिंटर ने फोनकर बुलाया। वे दोनों विरगापुर में पड़ोसी हैं। साथ शराब पीने के बाद वे आरती के घर पहुंच गए।
आरती ने बताया मूसल से कैसे की पति की हत्या
शिवगंगा कॉलोनी में रहने वाले विजयशंकर पांडेय की हत्या 21 अगस्त की रात घर के भीतर करने के बाद लाश छत से पीछे बाढ़ के पानी में फेंक दी गई थी। पुलिस को घटनास्थल पर पहुंचते ही पत्नी आरती पर शक हो गया था।
कत्ल हो गया और उसका कहना था कि वह सो रही थी इसलिए पता ही नहीं चला। तीनों बच्चे भी सोते रहे। पुलिस ने दो दिन तक पूछताछ की और मोबाइल कॉल डिटेल हासिल किया तो साफ हो गया कि कत्ल में पत्नी आरती की मुख्य भूमिका है।
पुलिस पूछताछ में आरती ने पहले तो गुमराह किया कि फिर कुबूला कि करीब आठ साल से उसका नाजायज रिश्ता विरगापुर, उतरांव के रामेंद्र सिंह उर्फ मिंटर से है। शराबी पति से परेशान होकर उसने मिंटर के साथ कत्ल की साजिश रची थी। मिंटर ने वारदात में अपने दोस्त चंदन सिंह उर्फ चंद्रमा को भी शामिल किया।
पुलिस ने चंदन को भी बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया मगर मिंटर नहीं मिला।प्रेमी से फोन पर कहा, आज मार देना है इसे थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के मुताबिक, पति विजय की नशाखोरी से त्रस्त आरती ने रविवार रात अपने प्रेमी रामेंद्र उर्फ मिंटर को फोन किया और कहा कि आज इसे मार डालना है।
साजिश के तहत उसने पति को इतनी शराब पिलाई कि वह नशे में धुत हो गया। फिर उसने मिंटर को फोन किया तो वह अपने दोस्त चंदन के साथ रात लगभग 12 बजे बाइक पर आ गया। रास्ते में उन दोनों ने भी शराब पी थी।
मिंटर चहारदीवारी फांदकर लॉन में कूदा। आरती ने दरवाजा खोला। फिर गेट खोलकर चंदन को भी बाइक समेत अंदर लाया गया। नशे में धुत विजय ने मिंटर और चंदन को देखा तो बिस्तर पर बैठ गया। मिंटर के मांगने पर विजय लड़खड़ाते हुए पानी लेने गया।
फिर आकर बिस्तर पर लेटा तो नींद में डूब गया। चंदन के मुताबिक. वह भी बगल के बेड पर लेट गया जबकि मिंटर और आरती पिछले कमरे में चले गए। कुछ देर बाद वे दोनों बाहर आए।
आरती ने लोहे के मूसल से विजय के सिर पर कई वार किए। फिर मूसल लेकर मिंटर ने भी प्रहार किए। तार से भी विजय का गला कसा। हिला-डुलाकर उसके मरने का इत्मीनान किया। शव को चादर में बांध वे तीनों छत पर ले गए और पीछे बाढ़ के पानी में फेंक दिया। बाथरूम में हाथ-पैर धुलकर चंदन और मिंटर भाग गए।