फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   two people were killed in allahabad, police suspects double murder

इलाहाबाद में दो युवकों को जिंदा जलाकर मारे जाने से फैली सनसनी

Fri, 30 Mar 2018 01:45 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 30 Mar 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
two people were killed in allahabad, police suspects double murder

इलाहाबाद के दारागंज इलाके में शुक्रवार की सुबह अचानक तब सनसनी फैल गई जब दो लोगों के जिंदा जलाकर मारे जाने की सूचना आई। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सहित जांच अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। हालांकि मारे गए युवकों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पायी है।

विज्ञापन


दारागंज थाना क्षेत्र के बक्शी बांध पर शुक्रवार की सुबह दो युवकों की अधजली लाश देख लोग सकते में आ गए।देखते ही देखते खबर पूरे इलाके में हवा की तरह फैल गई और लाश को देखने के लिए वहां भीड़ जुट गई। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पहले पुलिस को लगा कि दोनों ही व्यक्ति स्थानीय हैं लेकिन बाद में जांच में सामने आया कि इन दोनों युवकों को बाहर से लाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दोनों युवकों को पहले बाहर से लाया गया फिर उनका गला काट कर हत्या कर दी गई। फिर निशानी मिटाने के लिए आरोपियों ने उन्हें जला दिया। मौके पर पहुंचे एसपी ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने प्रतापगढ़, कौशांबी, जौनपुर और वाराणसी पुलिस से भी संपर्क किया है कि कहीं उनके पास अपहरण से जुड़ा कोई मामला तो दर्ज नहीं है। 


हालांकि पुलिस के हाथ अभी तक कोई सबूत नहीं लगा है। एसएसपी आकाश कुल्हरी का कहना है कि इस घटना से जुड़े सारे पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। पुलिस टीम जांच कर रही है। कोशिश की जा रही है कि दोनों युवकों की जल्द से जल्द पहचान कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed