फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   ten another women hair chopped

दस और महिलाओं की चोटी कटीं, सभी को अस्पताल में कराया गया भर्ती

Sun, 13 Aug 2017 12:47 PM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप Updated Sun, 13 Aug 2017 12:47 PM IST
विज्ञापन
ten another women hair chopped
प्रतीकात्मक तस्वीर

चोटी कटने का सिलसिला जारी है। महिलाएं इस घटना से दहशत में हैं। ताजा मामला गोरखपुर का है जहां आठ और महिलाओं की की चोटी कट गई है। इसके बाद तबीयत बिगड़ने की वजह से सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजघाट क्षेत्र के तुर्कमानपुर निवासी अब्दुल नदीम की बेटी तैयबा नदीम की शनिवार को घर के अंदर चोटी कट गई।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बेटी दोपहर में आंगन में काम कर रही थी। इसी बीच उन्हें कुछ अजीब महसूस हुआ। देखा तो चोटी कटी थी। वहीं रुस्तमपुर, आजाद चौक रहने वाली एक किशोरी ने भी चोटी कटने का दावा किया है। बांसगांव प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के कनइल गांव निवासी कोदई की पुत्री प्रीति यादव (16) ने शनिवार को चोटी कटने का दावा किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बंद मकान में कट गई दो और चोटी, मच गया हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन


पिपराइच प्रतिनिधि के मुताबिक मुड़ेरी गढ़वा निवासी इजहार अंसारी की पत्नी समीउननिशा (45) खोराबार प्रतिनिधि के मुताबिक इमिलिया उर्फ  बिजहरा निवासी संदीप की पत्नी सुनैना (30), पिपराइच क्षेत्र के कोनी गांव में कन्हैया पासवान की बेटी ज्योति (17), हरपुरबुदहट प्रतिनिधि के अनुसार हरपुर बुदहट क्षेत्र के गौनर निवासी रामू की पत्नी शीला तथा सहजनवां क्षेत्र के मुजौली निवासी हरिनंदन सिंह की पत्नी अंजली, बेलघाट प्रतिनिधि के अनुसार बसही गांव के सुरेंद्र लोहार की पत्नी निर्मला ने शनिवार को दिन में घर के अंदर ही चोटी कटने का दावा किया है। धुरियापार प्रतिनिधि के मुताबिक कोटिया निवासी रमेश कुमार की पुत्री शिल्पा (14) की भी चोटी कट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed