फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two more choti cut incident in dehradun

बंद मकान में कट गई दो और चोटी, मच गया हंगामा

Sun, 13 Aug 2017 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 13 Aug 2017 09:01 AM IST
विज्ञापन
two more choti cut incident in dehradun
choti cut

मकानों के अंदर महिलाओं की चोटी कटने का हल्ला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार रात में मकान बंद कर सोते समय एक किशोरी समेत दो महिलाओं के बाल कट गए। विकास नगर क्षेत्र में बाल कटने का शोर है। अन्य महिलाओं की तरह दोनों पीडिताएं कुछ नहीं बता पाई है।

विज्ञापन


जिले में अब तक ऐसे 10 मामले सामने आ सके है। शहर में शुक्रवार को दिन में चोटी काटे जाने के तीन मामले सामने आए थे। पुलिस ने जांच के बाद तीनों को अफवाह बताकर खारिज कर दिया था। शुक्रवार रात को सोते समय दो महिलाओं की चोटी कटने का शोर है।
विज्ञापन


एफआरआई कर्मचारी यासीन की 14 साल की बेटी तन्नू के सोते समय बाल कट गए, जबकि मकान बंद होने के साथ परिवार के सदस्य पास में सो रहे थे। शनिवार सुबह सूचना पर पुलिस ने बारीकी से जांच पड़ताल की, मगर घटना की पुष्टि नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे कट गए बाल, नहीं चला पता

two more choti cut incident in dehradun
choti cut

इंस्पेक्टर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि यह परिवार भी कौलागढ़ की आरजू परिवार से जुड़ा है। शुक्रवार को दिन में आरजू के बाल काट लिए गए थे। दूसरा हल्ला क्लेमेंटाउन के ओगल भट्टा का है। यहां बबली के बाल काट गए है। बंद मकान में वह पति के साथ सोई थी।

देर रात बबली चिल्लाई तो बाल कटने का पता चला। एसओ दिलबर नेगी ने बताया कि बंद मकान में बाल कैसे कट गए, इसका जवाब नहीं मिल पाया है। उधर एसएसपी निवेदिता कुकरेती का कहना है कि यह सब अफवाहें है, इनमें कोई दम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed