गेस्ट हाउस में छापा, अश्लील हरकतों के आरोप में युवक-युवतियां गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ में परतापुर पुलिस ने हाईवे स्थित कसाना गेस्ट हाउस पर मंगलवार को छापा मारते हुए 11 युवक और नौ युवतियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द करते हुए आरोपी युवकों के खिलाफ लोकस्थान पर अश्लील कार्य करने की धारा (294 आईपीसी) में केस दर्ज किया है।
एसओ परतापुर प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिली थी कि दिल्ली रोड स्थित कसाना गेस्ट हाउस में कुछ युवक-युवतियां अश्लील हरकतें कर रहे हैं। महिला पुलिस के साथ गेस्ट हाउस में छापा मारा गया तो वहां 11 युवक और 9 युवतियां मिलीं।
थाने में लाने के बाद सभी के नाम-पते मालूम किए गए तो इनमें दो युवतियों ने गाजियाबाद तो एक युवती ने नोएडा निवासी बताया। इनमें एक युवती मेडिकल की छात्रा बताई गई। पकडे़ गए 11 युवकों में कुछ ने स्टूडेंट्स तो कुछ ने नौकरीपेशा और दुकानदार बताया। एसओ के अनुसार सभी युवतियों को चेतावनी देते हुए उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
सर प्लीज थाने मत ले जाओ
पुलिस जब युवक युवतियों को थाने ले जाने लगी तो वह गिड़गिड़ाने लगे। किसी ने कहा कि वह तो यहां रेस्टोरेंट में चाय पीने आई थी। किसी ने दवा लेने तो किसी ने कोई दूसरा बहाना बनाया और थाने ना ले जाने की गुहार लगाई।
इस तरह के बर्ताव के बाद पुलिस ने मौके पर कहा कि तुम्हें ऐसे छोड़ना ठीक नहीं। तुम्हें तुम्हारे परिजनों को बुलाकर सौंपेंगे, तभी तो उन्हें तुम्हारे कारनामों का पता चलेगा।
एसओ परतापुर ने बताया कि गेस्ट हाउस का लाइसेंस निरस्त कराने के लिए प्रशासन को लिखा जाएगा। गेस्ट हाउस के संचालक की जानकारी की जा रही है। एसओ के अनुसार कुछ और गेस्ट हाउस और होटलों के बारे में भी उन्हें सूचनाएं मिल रही है कि वहां गलत काम होता है। बाहर से यहां युवक-युवतियां आते हैं। इन स्थानों की निगरानी कराई जा रही है। यहां भी छापामारी की जाएगी। क्षेत्र का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा।