एयरहोस्टेस से छेड़छाड़ करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, दर्ज हैं कई मामले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगलूरू में एयर होस्टेस से छेड़छाड़ करने वाले सिरफिरे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक इस मनचले का नाम प्रेम कुमार है और उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी रह चुका है। बताया जा रहा है कि उसकी इस आदत की वजह से वो चार महीने की जेल भी काट कर आ चुका है।
डेक्कन क्रोनिकल की खबर के मुताबिक उसने एयरहोस्टेस साक्षी (बदला हुआ नाम) के साथ छेड़छाड़ के दौरान जिस बाइक इस्तेमाल किया था वो भी चोरी की हुई थी। प्रेम चोरी की वारदातों को भी अंजाम दे चुका है।
हाल ही में उसने इस चोरी की हुई बाइक से एयर होस्टेस का बैग छीनने की कोशिश भी की थी। मीडिया की खबरों के मुताबिक सनकी ने एयरहोस्टेस साक्षी के कपड़े फाड़ने की कोशिश की और उसे घायल भी कर दिया।
एयरहोस्टेस के कपड़े फाड़ने की कोशिश
ये वारदात बंगलूरू के उत्तर पूर्वी इलाके के पॉश इलाके कि है, जब साक्षी और उसका दोस्त घटनास्थल से निकल रहे थे। इस बीच एक बाइकर वहां पहुंचा और उसे छेड़ने लगा। साक्षी ने उसका विरोध किया तो बौखलाया बाइकर उसके कपड़े फाड़ने लगा। लेकिन वहां मौजूद दो महिलाओं ने ऐसा होता देख शोर मचाना शुरू किया जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
बता दें कि हाल ही में 31 दिसंबर की रात लड़कियों के साथ सामूहिक छेड़छाड़ की ऐसी घटना सामने आई थी कि पूरा बंगलूरू शर्मसार हो गया था। मौके पर 1500 पुलिसकर्मी मौजूद थे फिर भी बदमाशों ने कथित तौर पर उनके सामने लड़कियों को अपना शिकार बनाया।