{"_id":"59a7b5354f1c1b5b738b487c","slug":"minor-girl-gang-raped-by-5-in-sambhal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कक्षा 7 की छात्रा के साथ गैंगरेप, 5 युवकों ने अंजाम दी वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कक्षा 7 की छात्रा के साथ गैंगरेप, 5 युवकों ने अंजाम दी वारदात
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:35 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। कक्षा 7 की छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। इस वारदात को 5 युवकों ने अंजाम दिया। सामने आते ही गांव में तनाव है।
मामला, संभल जिले में असमोली थाना क्षेत्र का है। कक्षा सात की छात्रा के साथ पांच युवकों ने दुष्कर्म किया। आठ दिनों से मामले को पंचायत के माध्यम से घटना पर पर्दा डालने का प्रयास किया जा रहा है। मामला दो समुदायों के बीच है। ऐसे में गांव में तनाव की स्थिति भी बनी हुई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी हम लोगों को थाने नहीं जाने दे रहे हैं।

छात्रा को घर बुलाकर किया गैंगरेप
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की बेटी कक्षा सात की छात्रा है। आठ दिन पहले एक महिला ने छात्रा को रात में अपने घर बुला लिया। वहीं पहले से ही मौजूद गांव के ही पांच लोगों ने छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
छात्रा ने आरोपियों के डर से घटना के बारे में किसी से नहीं बताया। दो दिन बाद में छात्रा की दादी को घटना की जानकारी हो गई। छात्रा की दादी ने महिला को बुलाकर मामले की जानकारी करनी चाही तो महिला छात्रा की दादी के पास नहीं गई।
ऐसे में उसने घटना छात्रा के पिता को भी बता दी। आरोप हैं कि पीड़ित परिवार जब पुलिस को घटना की तहरीर देने के लिए थाने जाने का प्रयास कर रहे थे तो आरोपियों ने रोक लिया। कई दिनों से मामले को पंचायत के माध्यम से निबटाने का प्रयास चल रहा है लेकिन अभी तक मामला निपटा नहीं है।
थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक पंकज पांडेय का कहना है कि मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष को भेज कर जांच कराई जाएगी और तहरीर मिलने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।