फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man used to steal mobile and wife sold them now both are behind the bars

मोबाइल चुराकर लाता था पति, पत्नी बेचती थी

Sat, 16 Sep 2017 01:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, साहिबाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, साहिबाबाद Updated Sat, 16 Sep 2017 01:38 PM IST
विज्ञापन
man used to steal mobile and wife sold them now both are behind the bars
मोबाइल चोरी - फोटो : सांकेतिक चित्र
साहिबाबाद। पुलिस ने चोरी के 25 मोबाइल के साथ एक शातिर चोर दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी अपनी एक मोबाइल शॉप है। वह दुकानों से मोबाइल चुराकर अपनी शाप पर बेचता था। इसमें उसकी पत्नी भी सहयोग करती थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


थाना इंदिरापुरम एसएचओ सुशील कुमार दुबे ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को पुलिस अटल चौक पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक युवक दिखाई दिया। उसके हाथ में काले रंग का बैग था। पुलिस ने उसे रोककर बैग की तलाशी ली तो 25 मोबाइल मिले।
विज्ञापन

खुद की मोबाइल की दुकान है आरोपी की

पूछताछ में बताया कि उसने ये मोबाइल आठ अगस्त को प्रह्लादगढ़ी की एक मोबाइल की दुकान से चोरी करना कबूला। युवक ने अपना नाम अखिलेश यादव उर्फ श्याम निवासी नोएडा बताया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि नोएडा के बहलोलपुर में उसकी मोबाइल शॉप है। शॉप पर उसकी पत्नी बैठती है।

वह दुकानों से चोरी कर लाए गए मोबाइल को अपनी दुकान पर बेचता था। लंबे समय से वह यह काम कर रहा था। एसएचओ का कहना है कि पत्नी को भी गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर अखिलेश को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed