{"_id":"56d949a84f1c1bb3048b4647","slug":"lekhpal-bribe-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी से 5000 की घूस लेते हुए नप गए लेखपाल, निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फौजी से 5000 की घूस लेते हुए नप गए लेखपाल, निलंबित
ब्यूरो/ अमर उजाला, महाराजगंज
Updated Fri, 04 Mar 2016 02:20 PM IST
सार
- फौैजी से 5000 हजार लेते हुए धरे गए लेखपाल
- घूस लेते वक्त विजिलेंस टीम ने पकड़ा
- आरोपी लेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज
- डीएम ने किया लेखपाल को निलंबित
विज्ञापन
घूस लेते हुए लेखपाल गिरफ्तार
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमीन की पैमाइश के लिए चंद रुएयों की घूसखोरी एक लेखपाल को भारी पड़ी। उसे विजिलेंस टीम ने घूस लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया और डीएम ने आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार का ये मामला यूपी के महाराजगंज के खुशहाल नगर का है। नगर के जखीरा चौराहे पर गोरखपुर की विजिलेंस टीम ने सेना के जवान से पांच हजार की घूस लेते वक्त लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत लेखपाल पर मुकदमा दर्ज किया है।
दरअसल, घुघली क्षेत्र के पकड़ियार बिशुनपुर निवासी फौजी संजय सिंह का खेत मेदनीपुर में है। वे जमीन की पैमाइश के लिए हल्का लेखपाल देवेंद्र सिंह के पास चक्कर लगा रहे थे। फौजी के मुताबिक लेखपाल उनसे एक बार पांच हजार रुपए बतौर घूस ले चुका था। लेकिन लेखपाल में पांच हजार रुपए की मांग फिर से कर दी।
विज्ञापन
लेखपाल की घूसखोरी से तंग आकर फौजी संजय सिंह ने गोरखपुर विजिलेंस के अधिकारियों से शिकायत कर दी। गुरुवार को विजिलेंस टीम जखीरा चौराहे पर पहुंची और संजय सिंह को पांच-पांच सौ के पांच हजार के नोटों में केमिकल लगाकर दे दिए। तय समय के अनुसार जैसे ही लेखपाल घूस लेने पहुंचा, उसे रंगे हाथ दबोच लिया गया।
मामले को लेकर विजिलेंस के उपनिरीक्षक केपी गुप्ता की तहरीर पर लेखपाल पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। डीएम सुनील कुमार श्रीवास्तव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया।