फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   husband allegedy killed his wife over illegal affairs of her

पत्नी के अवैध संबंधों से बैठी दिमाग में खूनी सनक, फोन पर घर बुलाकर किया कत्ल

Wed, 08 Mar 2017 03:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर Updated Wed, 08 Mar 2017 03:21 PM IST
विज्ञापन
 husband allegedy killed his wife over illegal affairs of her
हत्या

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में अवैध संबंधों के शक में मंगलवार को एक युवक ने पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी। शव झाड़ी में छिपाने के बाद आरोपी ने खुद ही 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को वारदात की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


मृत महिला तारा (27) के पिता और महुली क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी रामकेवल के अनुसार उन्होंने 10 साल पहले बेटी की शादी बस्ती जिले के मुंडेरवा क्षेत्र के अहरा गांव निवासी राजू पुत्र रामकुमार से की थी। तारा के पास दो मासूम बच्चे हैं। दामाद राजू दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करता है।
विज्ञापन


तीन साल पहले दोनों में विवाद के बाद राजू ने तारा को घर से निकाल दिया था और इसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन मामला नहीं बना। अब तारा अपने दोनों बच्चों के साथ रही थी। फरवरी में राजू दिल्ली से कमा कर घर लौटा था। गैस कनेक्शन लेने के बहाने उसने मीरा को फोन करके अहरा बुलाया और हत्या कर शव तेनुहारी दोयम गांव के नहर के पास झाड़ी में छुपा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी अक्सर बच्चों के साथ मायके में ही रहती थी

 husband allegedy killed his wife over illegal affairs of her
हत्या - फोटो : DEMO Pics
वहीं पुलिस की पूछताछ में आरोपी राजू ने बताया कि वर्ष 2009 से ही पत्नी ने उससे दूरी बना ली थी। पत्नी अक्सर बच्चों के साथ मायके में ही रहती थी। दो साल से अकेले गीडा में कहां रहती थी और क्या काम करती थी इस बारे में वह उसे कुछ नहीं बताती थी। पत्नी के मोबाइल पर तमाम लोगों के फोन भी आते-रहते थे।

करीब 20 दिन पूर्व वह दिल्ली से घर लौटा था। दो दिन पूर्व उसने फोन करके पत्नी को घर पर बुलाया था। काफी समझाने पर भी वह नहीं मानी। मंगलवार सुबह घर से पत्नी को साइकिल से लेकर खलीलाबाद जा रहा था। तेनुहारी दोयम नहर के पास रुककर फिर समझाया, लेकिन जब नहीं मानी तो गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed