फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Gangrape with a girl from two months in moradabad, police arrest one accused

दो महीने तक बंधक बना युवती से गैंगरेप, पीड़िता ने बयां की दरिंदगी की दास्तां

Tue, 19 Dec 2017 12:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 19 Dec 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
Gangrape with a girl from two months in moradabad, police arrest one accused
प्रतीकात्मक तस्वीर

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को 62 दिन तक बंधक बनाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी रविंद्र को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


18 वर्षीय पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराकर पुलिस को बताया है कि 4 अक्तूबर को छोटी बहन से झगड़ा होने पर वह गुस्से में रात को घर से निकलकर लोकोशेड पुल के पास रो-रही थी। इस दौरान वहां जमा भीड़ में से राकेश नाम का युवक घर पहुंचाने के बहाने उसे अपने साथ ले गया।
विज्ञापन


वह उसे घर न ले जाकर कांशीराम नगर स्थित मकान में ले गया। जहां युवती से मोबाइल छीन लिया और जबरन दुष्कर्म किया। चार दिन युवती को वहां रखा गया। इसके बाद उसे बबलू अपने साथ कार में ले गया। पीड़िता के मुताबिक बबलू और उसके दोस्तों सौरभ, रविंद्र, परवीन और एक रिश्तेदार ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- द‌िल्लीः फिर दोहराई गई निर्भया की कहानी, पार्क में हुआ किशोरी के साथ गैंगरेप

सीओ सिविल लाइन रईस अख्तर ने बताया कि युवती के परिजनों ने सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 7 दिसंबर को युवती के ठिकाने के बारे में सर्विलांस से जानकारी मिली। युवती के मोबाइल सिम का इस्तेमाल आरोपियों द्वारा करते ही युवती के ठिकाने का पता चल गया।

पुलिस ने उसे कटघर थानाक्षेत्र के सूर्य नगर स्थित एक मकान से बरामद कर घरवालों को सौंप दिया। पुलिस ने युवती को अगवा कर बंधक बनाकर रखने, एससी एसटी एक्ट एवं गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

 मुंह में कपड़ा ठूंसकर बीड़ी से जलाया

Gangrape with a girl from two months in moradabad, police arrest one accused
प्रतीकात्मक तस्वीर

पीड़िता ने सोमवार को दरिंदगी की दास्तां बयां की। युवती की आपबीती सुनकर दिल्ली में हुए निर्भया कांड की वो काली रात जेहन में कौंध गई। युवती ने बताया, दो बार मौका पाकर वह मकान से बाहर निकल गई लेकिन आरोपियों ने उसे घर से चंद कदमों की दूरी पर ही दबोच लिया।

​ये भी पढ़ें- कैंसर पीड़िता से गैंगरेप के दो और आरोपी धरे गए, तीसरे से पूछताछ कर रही पुलिस

इसके बाद उसे घर में यातनाएं दी गईं, बेल्ट से पीटा गया। हाथ पर चाकू मारकर जख्मी भी किया गया। युवती ने बताया कि वह घर में शोर मचाती या खुद के साथ हो रही दरिंदगी का विरोध जताती तो वहां रहने वाली एक महिला उसके हाथों को जलती बीड़ी से दाग देती। इसके बाद मुंह में कपड़ा ठूंस दिया जाता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed