फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   five friends died at Mumbai Pune Expressway when they are going to attend a wedding in Pune

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे हादसे में पांच दोस्तों की मौत, एक की हालत गंभीर

Mon, 30 Apr 2018 01:24 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 30 Apr 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
five friends died at Mumbai Pune Expressway when they are going to attend a wedding in Pune

मुंबई से शादी में शरीक होने के लिए पुणे जा रहे पांच दोस्तों की मौत हो गई है। यह घटना सोमवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर पनवेल के नजदीक घटी। उस समय सभी दोस्त अपनी खराब हुई वैन को धक्का दे रहे थे तभी एक टेम्पो ने आकर उन्हें टक्कर मार दी। सभी मृतक मानखुर्द के रहने वाले थे। घटना अदाई गांव के पास सुबह 5 बजे घटी। 

विज्ञापन


कमोथे पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया- सभी दोस्त पुणे में होने वाली एक शादी में हिस्सा लेने के लिए मानखुर्द से निकले थे। उनकी ओमनी वैन कुछ किलोमीटर बाद कलामबोली के आगे खराब हो गई। सभी गाड़ी को गैरेज तक ले जाने के लिए उसे धक्का दे रहे थे। जैसे ही वह अदाई गांव के पास पहुंचे एक तेज रफ्तार टेम्पो ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। जिसकी वजह से उनकी ओमनी वैन क्रैश हो गई।
विज्ञापन

 
तीन दोस्तों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। वहीं दो की मौत कमोथे के एमजीएम अस्पताल ले जाते समय हो गई। मृतकों की पहचान 40 साल के संतोष प्रजापति, 24 साल के राशिद खान, 45 साल के जुमान शेख, 30 साल के दिनेश जायसवाल और 26 साल के अयोध्या यादव के तौर पर हुई है। गंभीर रूप से घायल रामचंद्र यादव को एमजीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना में संजय राजभर और मुंद्रिका जायसवाल को कोई चोट नहीं आई है। दोनों वैन से आगे चल रहे थे इसलिए वह सुरक्षित बच गए। टेम्पो ड्राइवर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसे पकड़ने की कोशिशों में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed