{"_id":"5c99893ebdec22146b5ec123","slug":"donate-to-orphanage-to-get-bail-court-tells-patrons-of-mumbai-dance-bar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार मेंं लोग उड़ा रहे थे नोट, अदालत ने कहा- रिहाई चाहिए तो अनाथ बच्चों को दें रकम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बार मेंं लोग उड़ा रहे थे नोट, अदालत ने कहा- रिहाई चाहिए तो अनाथ बच्चों को दें रकम
Tue, 26 Mar 2019 07:36 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, मुंबई
न्यूज डेस्क, मुंबई
Published by: अजय सिंह
Updated Tue, 26 Mar 2019 07:36 AM IST
विज्ञापन
मुंबई डांस बार
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में मुंबई के डांस बार में डांसर्स पर नोट उड़ा रहे 47 लोगों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया था। उनकी जमानत के लिए सिटी कोर्ट ने अनोखी शर्त रखी है। कोर्ट ने कहा कि रिहाई के लिए हर आरोपी को बदलापुर में प्रत्येक अनाथ बच्चे को 3 हजार रुपए दान देने होंगे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, संभवत: ऐसा पहली बार हुआ है, जब मजिस्ट्रेट कोर्ट ने इस तरह का आदेश दिया है। सभी आरोपियों को पुलिस स्टेशन में 1.41 लाख रुपए जुर्माने के रूप में देने के लिए कहा गया है। जिसे बदलापुर स्थित सत्कर्म बालक आश्रम के बच्चों को दान किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने हाजी अली के नजदीक एक बार में छापेमारी की थी।
विज्ञापन
इसका लाइसेंस पिछले साल निरस्त कर दिया गया था। छापेमारी के दौरान आरोपी बार में ही मौजूद थे। छापे के दौरान 8 बार गर्ल्स आरोपियों के नजदीक थीं और कथित रूप से अश्लील संकेत करके गाना गा रही थीं। वहीं कुछ लोग उन पर नोट उछाल रहे थे।
विज्ञापन
आरोपियों के 6 वकीलों ने मजिस्ट्रेट सबीना मलिक के सामने अपील की कि उनके मुवक्किलों को कैश बॉन्ड पर छोड़ा जा सकता है। लेकिन मजिस्ट्रेट ने इसे मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि डांस बार में नोट उछालने वाले आरोपी अपने परिवार को बर्बाद कर देते हैं। आरोपियों को आर्थर रोड जेल से तभी रिहा किया जाएगा, जब वे डोनेशन देंगे।