{"_id":"5995b5594f1c1be8148b472d","slug":"daubt-of-terror-infiltration-search-operation-in-bandipura-gurej-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी घुसपैठ की आशंका, गुरेज सेक्टर में तलाशी अभियान छेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी घुसपैठ की आशंका, गुरेज सेक्टर में तलाशी अभियान छेड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला/ जम्मू
Updated Thu, 17 Aug 2017 08:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकियों की घुसपैठ की आशंका के चलते उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले के गुरेज सेक्टर में सेना ने तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
सुरक्षा बलों ने एलओसी से सटे इलाके में गोलीबारी की आवाजें सुनीं, जिसके बाद सर्च आपरेशन शुरू किया। हालांकि इसमें दो आतंकियों की मुठभेड़ में मारे जाने की खबर है, लेकिन अभी किसी सेना अधिकारी या पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- अरुण जेटली बोले- भारत की सीमाओं की रक्षा के लिए पूरी ताकत लगा दे सेना
विज्ञापन
सेना के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात करीब 2:30 बजे गुरेज सेक्टर के खोपरी जंगल क्षेत्र में एलओसी के पास धीम नाला के पास बीएसएफ फारवर्ड पोस्ट पर तैनात जवानों को संदिग्ध हरकत देखने को मिली।
फायरिंग की आवाज भी सुनाई दी। इसके बाद सेना ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। आशंका जताई जा रही है कि आतंकियों का एक दल घुसपैठ करने में कामयाब हुआ होगा, जो अंधेरे का फायदा उठाते हुए आसपास के जंगलों की ओर भाग निकला। आखिरी खबर मिलने तक इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी था।