फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   crpf jawan bteaten up a teen and Petrol poured in his private parts

चोरी के शक में CRPF के सिपाही ने किशोर को पीटा, निजी अंगों में डाला पेट्रोल

Thu, 14 Jul 2016 11:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जमानिया (गाजीपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, जमानिया (गाजीपुर) Updated Thu, 14 Jul 2016 11:57 AM IST
विज्ञापन
crpf jawan bteaten up a teen and Petrol poured in his private parts
demo pic

पूर्वी उत्तर प्रदेश के जमानिया (गाजीपुर) कोतवाली क्षेत्र के बेटाबर कला गांव में मंगलवार की शाम मोबाइल चुराने के शक में सीआरपीएफ के एक जवान ने अपने भतीजे के साथ मिलकर एक किशोर की बेरहमी से पिटाई की तथा उसके निजी अंग में पेट्रोल डाल दिया।

विज्ञापन


उसका उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। किशोर की दादी की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बेटावर कला गांव निवासी अभिषेक (13) के माता-पिता का निधन हो चुका है। वह अपनी दादी ललिता देवी और चचेरी बहन के साथ रहता है।

शाम को करीब तीन बजे अवकाश पर गांव आए सीआरपीएफ के जवान शेषनाथ प्रजापति और उसके भतीजा कृष्णा मोबाइल चुराने का आरोप लगाते हुए उसे गांव के पास स्थित बागीचे में बने अपने डेरे पर ले गए। दोनों ने उसे उल्टा लटकाकर जमकर पीटा।

विज्ञापन

निजी अंगों में पेट्रोल डालने पर चीख रहा था लगा लड़का

crpf jawan bteaten up a teen and Petrol poured in his private parts
इसके बाद उसके निजी अंग में पेट्रोल डाल दिया, जिससे वह चीखने लगा। आवाज सुनकर उसकी दादी और चचेरी बहन वहां पहुंची तो शेषनाथ और कृष्णा ने बदसलूकी करते हुए दोनों को धक्का दे दिया। किसी तरह दादी ने अभिषेक को उनके चंगुल से छुड़ाया।

इसके बाद वह पोते को लेकर कोतवाली पहुंची और घटना की जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शेषनाथ और कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया। किशोर को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।

कोतवाली प्रभारी राम सिंह ने बताया कि जिस मोबाइल फोन के लिए सीआरपीएफ जवान ने यह सब किया वह उसके बिस्तर पर तकिया के नीचे पड़ा मिला था। मामले में राम सिंह ने कहा है कि किशोर के साथ बर्बरता करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed