{"_id":"6ae79fd63b2966c2d701ad47","slug":"fir-registered-against-three-friends-for-the-murder-of-a-labourer-whose-head-was-crushed-all-three-are-in-custody-lucknow-news-c-13-lko1070-1992269-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सिर कूंचकर श्रमिक की हत्या में तीन दोस्तों पर एफआईआर, तीनों हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सिर कूंचकर श्रमिक की हत्या में तीन दोस्तों पर एफआईआर, तीनों हिरासत में
Mon, 02 Nov 2026 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
बलऊ रावत उर्फ नन्हके की फाइल फोटो।
माल। बीघापुर निवासी श्रमिक बलऊ रावत उर्फ नन्हके (58) की सिर कूंचकर हत्या के मामले में पुलिस ने उनके तीन दोस्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। नन्हके की पत्नी मीना की तहरीर पर उन्नाव के पुरथाया निवासी कल्लू सिंह, बीघापुर निवासी रवींद्र विश्वकर्मा और चंद्रपाल को नामजद किया गया है। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
रविवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों को बाग में शराब और नमकीन के पाउच के साथ खून से सने ताश के पत्ते मिले। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण शव आने का इंतजार करते हुए माल-जेहटा मार्ग पर सड़क किनारे बैठ गए। उन्होंने आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने और परिवार को आवास देने की मांग की। सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन की आशंका के चलते एसीपी ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस और पीएसी तैनात रही। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। पुलिस की मौजूदगी में गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
रवींद्र पर पहले भी हत्या का आरोप
ग्रामीणों ने आरोपी रवींद्र विश्वकर्मा पर पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीण नंदरानी के मुताबिक, वर्ष 2014 में कैलाश कनौजिया की ईंट से सिर कूंचकर हत्या के मामले में रवींद्र जेल गया था। अर्जुन ने उस पर राहगीरों से रुपये और मोबाइल छीनने के आरोप भी लगाए। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
जुआ खेलने के दौरान हुआ था विवाद
परिजनों के मुताबिक, नन्हके शनिवार को गोपरामऊ गांव के एक बाग में कुछ लोगों के साथ जुआ खेलने गए थे। शाम सात बजे तक घर नहीं लौटने पर पत्नी उन्हें तलाशते हुए वहां पहुंचीं तो उनका खून से लथपथ शव मिला। सिर बुरी तरह कुचला हुआ था। परिजनों ने जुए के विवाद में हत्या किए जाने की आशंका जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस पिकेट से करीब सौ मीटर दूर लंबे समय से जुए का फड़ चल रहा था।
इंस्पेक्टर नवाब अहमद के मुताबिक, कल्लू सिंह गोपरामऊ स्थित राजू सिंह की चक्की पर काम करता है और चंद्रपाल गोपरामऊ के एक निजी स्कूल में चौकीदार है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।