{"_id":"5bee6114bdec2269436ba2de","slug":"bengaluru-helmetless-rider-said-to-cops-sorry-i-just-stabbed-my-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की हेलमेट चेकिंग में हत्थे चढ़ा हत्यारा, दोस्त को चाकू मारकर भागा था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की हेलमेट चेकिंग में हत्थे चढ़ा हत्यारा, दोस्त को चाकू मारकर भागा था
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामला 12 नवंबर शाम 5 बजे का है। जब बंगलूरू पुलिस ने बेतहाशा स्पोर्ट्स बाइक दौड़ाते एक नौजवान को एमजी रोड पर रोका। पुलिस ने उस युवा को हेलमेट न पहनने के जुर्म में पकड़ा और बाइक के पेपर और ड्राइविंग लाइलेंस दिखाने को कहा और हेलमेट न पहनने के एवज में 100 रुपये का फाइन भी लगाया।
विज्ञापन
पुलिस उस समय सक्ते में रह गई जब युवा ने जेब से खून से लथपथ चाकू निकाला और कहा,' मुझे माफ कर दीजिए सर, मैंने अभी-अभी अपने दोस्त को चाकू से गोद दिया है और पुलिस स्टेशन आत्मसमर्पण करने जा रहा था। उसकी बातें सुन सकते में आई पुलिस ने तुरंत उसके चाकू और युवा को अपने कब्जे में लिया और वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
संदीप शेट्टी 26 साल का है और वह चिक्कबल्लपुरा शहर में रहता है। संदीप का बिजनेस पार्टनर देवराज है जिसे संदीप ने रियल स्टेट के व्यवसाय में लगाने के लिए एक लाख रुपये दिए थे। देवराज की बाजार स्ट्रीट पर खाना बनाने के तेल की दुकान है। रियल स्टेट में लॉस के बाद देवराज ने संदीप को एक लाख रुपये देने से इनकार कर दिया जिससे गुस्साए संदीप ने उसपर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
चिक्कबल्लपुरा के डिप्टी एसपी प्रभुशंकर ने बताया कि जांच में पता चला है कि संदीप और देवराज बिजनेस पार्टनर हैं और दोनों रियल स्टेट व्यवसाय में पैसा लगाते हैं। संदीप ने देवराज को दो साल पहले एक लाख रुपये दिए थे, देवराज ने वादा किया था कि वह पैसा रियल स्टेट में लगाएगा लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। बाद में संदीप देवराज से पैसा वापस मांगने लगा।
सोमवार को संदीप एक बार फिर देवराज के पास पहुंचा और उससे अपने पैसे मांगे। देवराज संदीप पर चिल्लाया और कहा कि अपने पैसे भूल जाओ। परेशान संदीप जो चाकू लेकर गया था उसने चाकू निकाला और देवराज पर वार पर वार करने लगा और उसके पेट और पीठ पर चाकू से कई हमले किए। देवराज को चिल्लाता हुआ सुनकर आसपास की दुकान वाले उसकी मदद को एकत्रित हो गए तो मौका पाकर संदीप अपनी बाइक लेकर भागा, जहां उसे यातायात पुलिस ने पकड़ लिया है।