{"_id":"58d5ec6c4f1c1b1a191a1d5c","slug":"bed-collapse-leaves-infant-dead-at-surat-health-centre","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही, बेड टूटने से ढाई महीने की बच्ची की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही, बेड टूटने से ढाई महीने की बच्ची की मौत
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Sat, 25 Mar 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
सूरत स्वास्थ्य केंद्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरत के लिम्बायेट हेल्थ सेंटर में गुरुवार(23 मार्च) को झूले से गिरने से एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बच्चे की मां वंदना विजय वर्मा मंगलवार(21 मार्च) को परिवार नियोजन का ऑपरेशन करवाने स्वास्थ्य केंद्र आई थी। रात में वो लोहे की बेड पर अपनी ढ़ाई महीने की बेटी के साथ सो गई थी। सुबह उसने कपड़े को बेड के कोनों से बांधकर एक झूला बनाया और बच्ची को उसपर सुला दिया।
विज्ञापन
वंदना जमीन पर बैठ गई और कपड़े के झूले को हिलाने लगी जिससे बच्ची सो जाए। बेड के बोल्ट ढीले हो गए थे बोल्ट निकल गए और बेड टूट गया। बेड टूटने से बच्ची नीचे गिर गई जिससे उसकी तुरंत मौत हो गई।
विज्ञापन
सूरत नगर निगम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष नाईक ने कहा कि मामला हमारे संज्ञान में है। हम इस संबंध में स्वास्थ्य केंद्र की नर्स सोनल क्रिस्टी और डॉ तनुलता पावागढ़ी को कारण बताओ नोटिस जारी करेंगे।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच भी शुरू कर दी है।