{"_id":"58d40e464f1c1be6211a1f84","slug":"blood-bank-will-shift-to-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में शिफ्ट होगा ब्लड बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में शिफ्ट होगा ब्लड बैंक
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Thu, 23 Mar 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज सीएमओ कार्यालय में बैठक करते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर में संचालित ब्लड बैंक अब जिला अस्पताल परिसर में शिफ्ट किया जाएगा। ड्रग स्टोर अपने नए भवन में संचालित होगा। चिकित्साधिकारियों के खाली पड़े 14 पदों पर जल्द ही नियुक्ति की जाएगी। यह निर्णय गुरुवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन लखनऊ के डीजीएम डॉ. आनंद अग्रवाल के साथ विभागीय अफसरों की हुई बैठक में लिया गया।
लखनऊ से आए डीजीएम डॉ. आनंद ने मंगलवार और बुधवार को कई स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जाना था। इसके बाद उन्होंने गुरुवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में समीक्षा बैठक की। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि जिला अस्पताल का ब्लड बैंक सीएमओ कार्यालय परिसर में संचालित है।
अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को यहां ब्लड के लिए आना पड़ता है। मरीजों और उनके तीमारदारों की समस्या को देखते हुए सहूलियत के लिए ब्लड बैंक को अब जिला अस्पताल में शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है। अस्पताल में स्थापित ड्रग स्टोर का अपना भवन बन चुका है। अब उसे भी अपने भवन में शिफ्ट किया जाएगा और अस्पताल में लांड्री व्यवस्था क्रियाशील की जाएगी।
विज्ञापन
डीजीएम ने बताया कि जिला अस्पताल में चिकित्साधिकारियों के 14 पद रिक्त हैं। कई अन्य विशेषज्ञ डाक्टरों के भी पद रिक्त हैं। इन रिक्त पदों पर जल्द ही भर्ती की जाएगी और चिकित्सा सेवा को बेहतर बनाया जाएगा। इसके अलावा राबर्ट्सगंज सीएमओ भवन परिसर में संचालित अर्बन हेल्थ सेंटर में कोल्ड चेन प्वाइंट बनाया जाएगा ताकि वैक्सीन स्टोरेज हो सके।
सीएमओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी में डाक्टर और स्टाफ तैनात हों, इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को उपचार के लिए परेशान न होना पड़े। बैठक में अपर सीएमओ डा. गणेश प्रसाद, डीपीएम एसके सिंह, डिप्टी सीएमओ डा. डीके सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।