पत्नी की अश्लील वीडियो से लाखों कमा चुका है बाबा, 10 लड़कियों से एक साथ 'रासलीला'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भागवताचार्य की शर्मनाक करतूतों से खुलासा होने लगा है। एक भागवताचार्य उस समय सुर्खियों में आया था, जब उसने अपनी पत्नी की अश्लील वीडियो को विदेश में बेचकर लाखों रुपये कमाए थे। मामला, वर्ष 2011 का है। इस मामले में भागवताचार्य को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। कई महीनों तक यह मामला सुर्खियां बना रहा।
बताया जाता है कि भागवताचार्य अपने विदेशी भक्तों तक को सीडी भेजता था। इस मामले का जब खुलासा हुआ तो तमाम सीडी भी पकड़ी गईं थीं। 2003 में एक भागवताचार्य महिलाओं के साथ पकड़े गए थे। उस वक्त भी वृंदावन में खासा हंगामा हुआ था। अभी कुछ दिन पहले ही एक भागवताचार्य पर भी आरोप लगाए थे। काफी हंगामा हुआ था।
पढ़ें: दो युवतियों संग रंगरलियां मनाता था भागवताचार्य, लालच बढ़ा तो महंगा पड़ा
लड़कियों को भागवत वक्ता बनाने के नाम पर यौन शोषण
महाराष्ट्र के भागवताचार्य ने गरीब परिवारों की लड़कियों को भागवत वक्ता बनाने के नाम पर बड़े-बड़े ख्वाब दिखाए। विदेशों की सैर से लेकर आलीशान बंगले तक का सपना उनके सामने रखा। परिवार की आर्थिक तंगी को देखने वाली यह लड़कियां भी उसकी बातों में आ गईं और उसका विश्वास कर लिया। लेकिन इन्हें क्या पता था कि जिसे वह अपना गुरु मानकर घर छोड़ रही हैं वही उनकी जिंदगी बर्बाद कर देगा।
10 लड़कियों को बना चुका है शिकार
महाराष्ट्र में जिला बीड़ के गांव भधुरी का रहने वाला है वासुदेव शास्त्री। 35 साल का वासुदेव पिछले करीब दस साल से वृंदावन में रह रहा है। महाराष्ट्र के कुछ इलाकों की गरीब बस्तियों में वासुदेव ने अपना खासा प्रभाव बना रखा है। लोग उस पर विश्वास करते हैं। गरीबों को अपने प्रभाव में लेने के लिए वह उनकी आर्थिक मदद भी कर दिया करता था। इससे लोग उस पर विश्वास करने लगे। बस इसी का फायदा उसने उठाया।
गरीब परिवारों की लड़कियों को यह कहकर मथुरा ले आया कि उन्हें पढ़ाएगा। परिवार वाले भी झांसे में आ गए और अपनी लड़कियों को उसके साथ भेज दिया। बताया जाता है कि वासुदेव करीब दस लड़कियों को अब तक भागवत सिखाने के नाम पर वृंदावन ला चुका है। वासुदेव ने किराए के मकान लेकर लड़कियों को रख रखा था। लड़कियों को घर से बाहर नहीं निकलने देता था। अगर बाहर जातीं तो उनके साथ जाता था। दोनों लड़कियों की नहाते वक्त अश्लील वीडियो बना ली थीं।
महीने में दस दिन मौन व्रत रखवाता था लड़कियों से
वृंदावन। भागवताचार्य लड़कियों को महीने में दस दिन मौन व्रत रखवाता था। किसी से बात नहीं करने देता था। मौन व्रत टूटने पर लड़कियों की पिटाई तक करता था। युवतियों को किसी से बात करता देख उन्हें बेरहमी से मारता पीटता था। भागवताचार्य रौब दिखाने के लिए अपने साथ हमेशा आठ दस लड़के लेकर चलता था। लड़कियों को भी इसका भय था।