फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Self-styled godman Vasudev Shastri raped with girl in mathura of Uttar Pradesh

दो युवतियों संग रंगरलियां मनाता था भागवताचार्य, लालच बढ़ा तो महंगा पड़ा

Thu, 28 Dec 2017 02:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 28 Dec 2017 02:04 PM IST
विज्ञापन
Self-styled godman Vasudev Shastri raped with girl in mathura of Uttar Pradesh
रेपिस्ट बाबा - फोटो : SELF
एक और बाबा की रंगरलियों का पर्दाफाश हो गया। महाराष्ट्र से भागवत सिखाने के नाम पर लाई गईं दो युवतियों से यौन शोषण करता था भागवताचार्य। उसका लालच बढ़ा, जो उसे महंगा पड़ गया। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की है। वृंदावन में लड़कियों का आरोप है कि भागवताचार्य ने नहाते हुए उनके वीडियो बना लिए थे। उन्हें वायरल करने की धमकी देता था। आरोपी लड़कियों को धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। 
विज्ञापन


पढ़ें:- अाश्रम में कई प्रक्र‌ियाअाें से गुजरने के बाद लड़क‌ियाें काे म‌िलती थी 'बाबा की भक्त‌ि'
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट भी करता था। मारपीट में एक लड़की का हाथ टूट गया था। भागवताचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले महाराष्ट्र से पहुंचे युवतियों के परिवारीजनों ने आरोपी की जमकर धुनाई की।
 

Self-styled godman Vasudev Shastri raped with girl in mathura of Uttar Pradesh
Gang-rape
वृंदावन को शर्मसार करने वाला भागवताचार्य वासुदेव शास्त्री महाराष्ट्र के बीड़ जिले का रहने वाला है। वासुदेव आठ साल से वृंदावन के मोतीझील इलाके में किराये का मकान लेकर रह रहा है। उसका महाराष्ट्र आना जाना लगा रहता है। 

पढ़ें:- नाबालिग हुई गर्भवती, पांच महीने बीत जाने के बाद आया घरवालों के सामने सच

भागवत सिखाने का झांसा देकर वासुदेव तीन माह पूर्व ठाणे और पुणे से लड़कियों को यहां लेकर आया था। वासुदेव ने दोनों को मोतीझील क्षेत्र में किराये के मकान में रखा और खुद दूसरी जगह रहने लगा। 

कुछ दिन बाद वासुदेव भी उसी मकान में रहने लगा, जिसमें दोनों लड़कियां रहती थीं। मकान मालिक ने विरोध किया तो वह दूसरे मकान में रहने चला गया। लड़कियों ने पुलिस को बताया कि एक दिन वासुदेव ने मोबाइल से उनके अश्लील वीडियो बना लिए।

Self-styled godman Vasudev Shastri raped with girl in mathura of Uttar Pradesh
Gang-rape
तस्वीरें खींच लीं। इन्हें दिखाकर कहता था कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो वीडियो वायरल कर देगा। उसकी गतिविधियों पर मकान मालिक को शक होने लगा था। उन्होंने लड़कियों से घर का पता पूछकर परिवार वालों को सूचना भेज दी। बुधवार सुबह महाराष्ट्र से दोनों युवतियों के परिवार वाले आ गए। 

वासुदेव शास्त्री को पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। युवती की तहरीर पर भागवताचार्य वासुदेव के खिलाफ धारा 376 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि भागवताचार्य को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed