फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   A woman shot dead in Lakhimpur Kheri

महिला की गोली मारकर की हत्या, वजह जानकर होश उड़ जाएंगे

Mon, 25 Sep 2017 12:14 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Mon, 25 Sep 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
A woman shot dead in Lakhimpur Kheri
मृतक महिला - फोटो : अमर उजाला
एक महिला पर शक था इसलिए बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी। वजह जानकर आप हैरान हो जाएंगे। जानिए क्या थी वो वजह?...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की है। मोहम्मदी कोतवाली की पुलिस चौकी अमीरनगर के गांव मढ़िया में परिवार के साथ सो रही महिला प्रेमा देवी की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका के पति सुंदरलाल ने अपने चचेरे भाई पर ही हत्या करने का शक जताया है। 

पढ़ें:-खेत में पड़ी थी पॉलीथिन, खोलकर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन
विज्ञापन


पुलिस ने पति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है, जबकि शक के आधार पर आरोपी चचेरे भाई को नामजद किया गया है। गांव मढ़िया निवासी सुंदर लाल ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ सो रहे थे। इसी दौरान आधी रात को अज्ञात व्यक्ति मेन गेट से घर में घुस आया और पत्नी की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली चलने की आवाज पर सभी लोग जाग गए तो एक व्यक्ति भागता हुआ दिखाई पड़ा। उन्होंने बताया कि अंधेरा होने की वजह से उसे पहचान नहीं सके। पति सुंदरलाल ने बताया कि उसे शक है कि उसके चचेरे भाई ने ही पत्नी की गोली मारकर हत्या की है। 

अवैध संबंधों सहित तीन बिंदुओं पर पुलिस की रही विवेचना

A woman shot dead in Lakhimpur Kheri
फाइल
उसने शक की वजह बताते हुए कहा कि चचेरा भाई पत्नी प्रेमा देवी पर टोना टोटका करने का शक करता था, इसलिए गोली मार दी। प्रभारी कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि पति की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी को तलाश रही है। 

पढ़ें:- यकीन नहीं था, पिता और भाई कर देंगे ऐसा कांड, पुलिस भी हैरान

फिलहाल, हत्या की वजह कुछ भी हो। मोहम्मदी पुलिस का मानना है कि अवैध संबंध, संपत्ति विवाद और पति के शक के अनुसार टोना टोटका का कोई मामला हो सकता है। पुलिस तीनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed