फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   a man found died in muradnagar

खेत में पड़ी थी पॉलीथिन, खोलकर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन

Fri, 22 Sep 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 22 Sep 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
a man found died in muradnagar
फाइल
खेत में एक पॉलिथीन पड़ी थी। जब सुबह में खेत मालिक पहुंचा, तो उसकी नजर पड़ी। उस पॉलीथिन को जब उसने खोलकर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पढ़ें उस पॉलीथिन में क्या मिला। 
विज्ञापन


घटना दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके की है। दुहाई सदरपुर गांव रोड के पास एक खेत में पॉलीथिन में एक युवक की सिर कटी लाश मिली और उसके दोनों हाथों की उंगलियां कटी थीं। 
विज्ञापन


पढ़ें:- यकीन नहीं था, पिता और भाई कर देंगे ऐसा कांड, पुलिस भी हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस का अनुमान है कि शिनाख्त मिटाने के लिए सिर और उंगलियां काटी गई होंगी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की।  

एसओ रनवीर सिंह यादव ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे सूचना मिली कि दुहाई सदरपुर गांव रोड स्थित खेत में काली पॉलीथिन में रस्सी से बंधा किसी का शव पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। 

a man found died in muradnagar
फाइल
काफी कोशिश के बाद भी पुलिस शिनाख्त नहीं कर सकी। एसओ ने बताया कि मृतक का सिर और दोनों हाथों की उंगलियां कटी थीं। संभवत: कहीं और हत्या कर शव यहां फेंका गया होगा। मृतक की आयु 35 साल आसपास है। 

युवक के शरीर पर कपड़े के नाम पर सिर्फ एक अंडरवियर था। एसओ ने बताया कि खेत मालिक गोपाल निवासी मोरटा ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य ने घटनास्थल का मुआयना किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed