फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   25year old arrested for cheating models in mumbai

25 साल के युवक ने मुंबई की 30 मॉडलों को ठगा

Fri, 22 Apr 2016 05:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 22 Apr 2016 05:19 PM IST
विज्ञापन
25year old arrested for cheating models in mumbai
लोकेश

मुंबई की 30 से ज्यादा मॉडल्स को चूना लगाने के आरोप में एक 25 साल के युवक को दिल्‍ली से गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि युवक लोकेश कुमार खुद को मॉडल कोऑर्डिनेटर बताकर कई मॉडलों को ठगी का शिकार बना चुका है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के साइबर क्राइम ब्रांच को मामले की जानकारी तब हुई जब 19 वर्षीय एक मॉडल ने पुलिस को शिकायत दी।

शिकायत में पीड़ित मॉडल ने पुलिस को बताया कि उसने लोकेश से सोशल मीडिया में चल रहे एक विज्ञापन के जरिए संपर्क किया था। इस विज्ञापन में कहा गया था कि दिल्ली, चंडीगढ़, मुंबई और जयपुर में फोटोशूट के लिए गूड लुकिंग और यंग मेल/फिमेल मॉडल्स की जरूरत है। इतना ही नहीं इसके लिए एक दिन में 10 हजार रुपए देने की भी बात कही गई थी।

विज्ञापन

कुछ महीनों में ही बनाए लाखों रुपए

25year old arrested for cheating models in mumbai

याहू न्यूज के अनुसार, पीड़ित ने पुलिस को बताया कि विज्ञापन में नौ दिन के लिए एक लाख 35 हजार रुपए मिलने की बात कही गई  थी। इसके बाद आरोपी ने मॉडलों ने से उनकी यह कहकर तस्वीरें ई-मेल से मंगाई की इनमें से चुनिंदा तस्वीरों का विज्ञापन में इस्तेमाल किया जाएगा।

शिकायत करने वाले मॉडल ने बताया कि जब तस्वीरें भेज दीं तो मेल आया कि उनका सेलेक्‍शन हो गया है लेकिन इसके लिए 10 हजार रुपए रजिस्‍ट्रेशन और शुरुआती खर्च के लिए जमा कराने होंगे।

इसके लिए उन्होंने कुछ रुपए ऑनलाइन जमा कररा दिए। कुछ दिन बाद जब फोटोशूट इवेंट के बारे में जानकारी को लेकर बात करने की कोश‌‌िश की तो आरोपी ठग की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसे धोखाधड़ी की आशंका हुई तो उसने पुलिस में शिकायत दी।

पुलिस ने आरोपी लोकेश को दिल्ली से गिरफ्तार कर पूछताछ की। लोकेश ने बताया कि उसके पिता की मौत होने के बाद उसकी सौतेली मां ने घर से निकाल दिया। इसके बाद उसे पैसों की जरूरत हुई तो उसने सोशल मीडिया में विज्ञापनों के जरिए इसी तरह से लोगों के साथ धोखाधड़ी कर पैसे कमा रहा था। उसने बताया कि पिछले कुछ महीनों में उसने धोखाधड़ी करके करीब साढ़े तीन लाख रुपए तक बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed