{"_id":"5c1fae9cbdec2256ea1954b5","slug":"15-year-old-boy-murderd-of-10-year-old-child-for-refusing-to-commit-sexual-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म को मना करने पर 15 वर्षीय लड़के ने ली 10 साल के बच्चे की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म को मना करने पर 15 वर्षीय लड़के ने ली 10 साल के बच्चे की जान
Sun, 23 Dec 2018 09:19 PM IST
आसिम खान
भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 23 Dec 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के उपनगर अंधेरी के साकीनाका इलाके में दुष्कर्म के लिए मना करने पर एक 15 साल के नाबालिग ने 10 वर्षीय लड़के की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी ने शव को एक सूटकेस में रखा और सबूत मिटाने के लिए उसे एक नाले में फेंक दिया। उन्होंने बताया कि शव को बरामद कर लिया गया है। घटना शुक्रवार को लालबहादुर शास्त्री नगर इलाके में घटी।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि घटना तब सामने आई जब लड़के के पिता और पेशे से कबाड़ कारोबारी ने स्थानीय पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत की। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर कहा है कि उसने उनके बेटे को अगवा कर लिया है और उसे छोड़ने के लिए पांच लाख रुपये की फिरौती मांग रहा है। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने अपने बेटे को शुक्रवार शाम उसके नाबालिग दोस्त के साथ देखा था। पुलिस ने नाबालिग को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
साकीनाका थाने के वरिष्ठ निरीक्षक किशोर सावंत ने कहा कि पूरा मामला तब सुलझ गया जब पुलिस को वो सिम कार्ड बरामद हुआ जिसका इस्तेमाल उगाही के लिए फोन करने के लिए किया गया था और यह फकरुद्दीन चौधरी के नाम पर पंजीकृत था। सावंत के मुताबिक चौधरी ने पुलिस को बताया कि उनका 15 वर्षीय बेटा सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहा है। पूछताछ में 15 वर्षीय नाबालिग ने बताया कि उसने कबाड़ कारोबारी को फिरौती के लिए कॉल की थी और ऐसा उसने एक दोस्त के कहने पर किया था जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसके बाद आरोपी ने 10 वर्षीय लड़के की हत्या करने की बात मान ली क्योंकि लड़के ने उसके साथ सेक्स करने से मना कर दिया था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक किशोर आरोपी ने एक सार्वजनिक शौचालय में ले जाकर इस वर्षीय बच्चे का गला दबा दिया और शव को सूटकेस में बंद कर उसे साकीनाका में एक नाले में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी और चौधरी के बेटे को किशोर अदालत में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि किशोर अदालत ने उन्हें डोंगरी बाल गृह भेज दिया है। मामले में आगे जांच जारी है।