फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   1.5 lakh looted from finance manager on national highway

नेशनल हाईवे पर मैनेजर से लूटे डेढ़ लाख, विरोध करने पर पीटा

Fri, 22 Jul 2016 03:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गजरौला(अमरोहा)
ब्यूरो/अमर उजाला, गजरौला(अमरोहा) Updated Fri, 22 Jul 2016 03:46 PM IST
विज्ञापन
1.5 lakh looted from finance manager on national highway

उत्तर प्रदेश में गजरौला (अमरोहा) नेशनल हाईवे पर ब्रजघाट चौकी क्षेत्र के गांव शहबाजपुर डोर के निकट बाइक सवार बदमाशों ने गनप्वाइंट पर फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से करीब डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। विरोध करने पर मारपीट की।

विज्ञापन


चंद मिनटों में वारदात को अंजाम देकर बदमाश आराम से निकल गए। लूट की सूचना पर पुलिस के हाथपांव फूल गए। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बाबत पूछताछ की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मनजीत यादव पुत्र दासेराम यादव निवासी ग्राम सेयरा बेलोहा थाना कोतवाली देहात जनपद मिर्जापुर, हाल निवासी नक्का कुआं रोड शनि मंदिर के निकट गढ़मुक्तेश्वर ने बताया कि वह एसकेएस माइक्रो फाइनेंस कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। गजरौला क्षेत्र ग्रामों में महिलाओं को लघु उद्योग के लिए छोटे-छोटे ऋण देती है। गुरुवार को वह अपनी बाइक से क्षेत्र में वसूली करने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पल्सर सवारों ने फायर कर रुकवाई बाइक

1.5 lakh looted from finance manager on national highway

पीड़ित मैनेजर ने बताया कि उसने गांव शहबाजपुर डोर, फिरोजपुर, नाईपुरा, सैफीनगर, सादुल्लेपुर में बारी-बारी मीटिंग करने के बाद फिर से नाईपुरा में मीटिंग की। ऋण धारकों से एक लाख 32 हजार 297 रुपये की वसूली भी की थी। वसूली की रकम काले रंग के बैग में रख दी।

बैग में टैबलेट भी था। पीड़ित ने बताया कि अपराह्न करीब तीन बजे वह वापस गढ़मुक्तेश्वर लौट रहा था। गांव शहबाजपुर डोर के निकट पहुंचा ही था कि उसी समय तेजी से काले रंग की पल्सर गजरौला की ओर से आई। पल्सर पर दो युवक सवार थे। इससे पहले वह कुछ समझ पाता।

बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे से फायर कर दिया और बाइक को रोकने की कोशिश की। फायर होने पर उसने अपनी बाइक की रफ्तार बढ़ा ली। जिससे बदमाशों ने बाइक में लात मार दी। जिससे बाइक लहराकर सड़क पर गिर गई। जिससे बदमाशों ने उसे कब्जे में कर लिया और बैग लूट कर फरार हो गए। 

बदमाशों ने मैनेजर का मोबाइल फेंका 
पीड़ित मैनेजर मनजीत यादव ने बताया कि नगदी से भरा बैग लूटने के बाद बदमाशों ने उसकी तलाशी भी ली। जेब में रखा मोबाइल छीन कर हाईवे किनारे खेतों में फेंक दिया। जिससे वह तत्काल पुलिस को खबर नहीं कर सका। ऊंची घास में मोबाइल तलाश में समय लग गया। मोबाइल मिलने पर करीब सवा चार बजे पुलिस को सूचना दी जा सकी। बदमाश करीब 25 से 30 साल की उम्र के थे।

पीके सिंह, थानाध्यक्ष, गजरौला ने कहा है कि मैने घटनास्थल पहुंच कर पीड़ित से घटना के बावत जानकारी ली है, पीड़ित की तहरीर के आधार पर पल्सर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, बदमाशों की धड़पकड़ के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed