फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Couple from Jehanabad in Bihar sacrifices 12-year-old kid to become parents

अंधविश्वास की इंतहा, बच्चे के लालच में कर दी मासूम की हत्या

Wed, 19 Apr 2017 01:21 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Wed, 19 Apr 2017 01:21 PM IST
विज्ञापन
Couple from Jehanabad in Bihar sacrifices 12-year-old kid to become parents
डेमो पिक

बिहार के जहानाबाद से अंधविश्वास का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बच्चे के लालच में तांत्रिक के बहकावे में आकर एक निसंतान दंपति ने 12 साल के बच्चे की हत्या कर दी।  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- अमीर बनने के लिए तांत्रिक से पूजा-पाठ करवा रही थी महिला, फिर हुआ ये...
विज्ञापन


बिहार के नदियावां गांव की रहने वाली सुषमा देवी की शादी पांच साल पहले हुई थी लेकिन अब तक उसका कोई बच्चा नहीं हुआ। सुषमा बच्चा पाने के लालच में महिला तांत्रिक संगीता देवी के पास गई। कुछ महीनों बाद ही सुषमा गर्भवती हो गई। सुषमा जब दोबारा तांत्रिक के पास गई तो उसने उसे सलाह दी कि स्वस्थ बच्चे के लिए वो नर बलि दे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


12 अप्रैल को सुषमा और उसके पति ने पड़ोसी के 12 साल के बेटे को लालच देकर उसका अपहरण कर लिया। वो बच्चे को गांव से दूर एक सुनसान जगह पर ले गए और बच्चे का सिर मुंडवाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने बच्चे के शव को अपने घर के पीछे कूड़े के ढेर में छिपा दिया। 

ये भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड को हासिल करने के लिए तांत्रिक से लेने गए थे ताबीज, मृत मिले दोनों

बच्चे के घरवालों को जब अपना बच्चा नहीं मिला तो उन्होंने स्थानीय पुलिस स्टेशन जाकर बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। कुछ दिनों के बाद जब बच्चे का शव सड़ने लगा तो लोगों को संगीता पर शक हुआ। गांव वालों ने कूड़े के ढ़ेर से बच्चे का शव निकाला। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

पुलिस ने हत्या के जुर्म में संगीता, उसके पति और तांत्रिक दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। जहानाबाद के एसपी ने बताया कि हमने नरबलि के अपराध में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जांच चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed