फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   tantrik loot with woman delhi crime news

अमीर बनने के लिए तांत्रिक से पूजा-पाठ करवा रही थी महिला, फिर हुआ ये...

Wed, 19 Apr 2017 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 19 Apr 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
 tantrik loot with woman delhi crime news
demo pic
नई दिल्ली के बेगमपुर इलाके में एक महिला के घर की आर्थिक स्थिति ठीक करने का झांसा देकर तांत्रिक लाखों रुपये के गहने लेकर फरार हो गया। महिला ने अपने और पड़ोस की महिला के गहने लेकर पूजा-पाठ कराया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर फरार तांत्रिक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार तसीम (32) पति राज मोहम्मद और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रोहिणी सेक्टर-20 इलाके में रहती है। वह पटरी पर चप्पल-जूते बेचती है। कुछ दिनों से उसका काम अच्छा नहीं चल रहा था, जिस वजह से वह काफी परेशान थी। घर में उसे एक तांत्रिक सूफी मिर्जा का कार्ड मिला। महिला ने कार्ड पर लिखे नंबर पर संपर्क किया।
विज्ञापन


तांत्रिक ने उसकी परेशानी दूर करने की बात कही और कहा कि उसे एक सप्ताह तक पूजा-पाठ करना पड़ेगा। महिला ने अमन विहार में एक कमरे में पूजा-पाठ करवाया। एक सप्ताह पूजा करने के बावजूद महिला की परेशानी कम नहीं हुई। उसके बाद तांत्रिक ने महिला से सुनहरी पाठ करवाने के लिए कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि इस पाठ में ढेर सारे गहनों की जरूरत होगी। महिला तांत्रिक की बातों में आकर अपने और पड़ोस में रहने वाली महिला के गहने लेकर अपने घर आई और तांत्रिक को पाठ करने के लिए बुलाया।

तांत्रिक ने ऐसे दिया झांसा

 tantrik loot with woman delhi crime news
demo pic
महिला के मुताबिक, तांत्रिक ने करीब एक किलो आटा गुथा। उसके बाद महिला को बताया कि सभी गहने को वह आटे में डाल रहा है। इस प्रक्रिया को करने के दौरान आरोपी ने महिला को आंख बंद करने के लिए कहा। कुछ देर बाद तांत्रिक ने महिला को कहा कि दो घंटे बाद आटे से गहने निकाल लेना। 

दो घंटे बाद महिला ने आटे से गहने निकालने की कोशिश की, लेकिन उसमें कुछ नहीं मिला। महिला ने तुरंत आरोपी को फोन किया, लेकिन उसका फोन बंद मिला। काफी तलाश के बाद जब तांत्रिक से संपर्क नहीं हुआ, तो महिला ने इसकी शिकायत बेगमपुर थाना पुलिस से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed